'भागवत बनें देश के राष्ट्रपति', कांग्रेसी नेता ने लिखी मोदी को चिट्ठी

पार्टी से लाइन से हटकर कांग्रेस नेता और पूर्व रेल मंत्री जफर शरीफ ने पीएम मोदी को पत्र लिख कर कहा है कि मोहन भागवत को राष्ट्रपति बनाया जाना चाहिए।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और पूर्व रेल मंत्री जफर शरीफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर मांग की है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत को भारत का राष्ट्रपति बनाया जाना चाहिए। जफर ने कहा है कि उनके राष्ट्रप्रेम पर कोई शक नहीं करना चाहिए।

जफर ने लिखा है...

जफर ने लिखा है...

पीएम मोदी के लिखे पत्र में जफर ने लिखा है कि भारत में कई तरह के विचारों की संस्थाएं हैं और इतने बड़े देश में यह होना सामान्य बात है। मोहन भागवत भी ऐसे ही एक विचार की संस्था से आते हैं और उनके राष्ट्र प्रेम, राष्ट्र के प्रति वफादारी और भारत की जनता के लिए प्यार पर कोई शक नहीं करना चाहिए।

भागवत कर चुके हैं इनकार

भागवत कर चुके हैं इनकार

दूसरी ओर कांग्रेस का कहना है कि अगर भागवत का नाम राष्ट्रपति पद के लिए आगे किया जाएगा तो वो इसका समर्थन नहीं करेगी। कांग्रेस प्रवक्ता गौरव गोगोई ने कहा था कि यह स्पष्ट है कि हम संघ की विचारधारा का समर्थन नहीं करते।

बता दें कि राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने राष्‍ट्रपति पद की दौड़ में खुद का नाम आने पर कहा था कि अगर उन्‍हें राष्‍ट्रपति बनने का प्रस्‍ताव दिया जाता है तो भी वह इस प्रस्‍ताव को स्‍वीकार नहीं करेंगे। उन्‍होंने कहा था कि वो राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ के लिए काम करना पसंद करेंगे।

नागपुर में एक बैठक में उन्‍होंने कहा था कि इस तरह के कयासों के बारे में मैंने कई समाचार पत्रों में पढ़ा है। पर उन्‍होंने इन खबरों को तवज्‍जों नहीं देते हुए साफ कर दिया था कि वो राष्‍ट्रपति पद के इच्‍छुक नहीं है।

शिवसेना के संजय राउत ने उठाया था नाम

शिवसेना के संजय राउत ने उठाया था नाम

गौरतलब है कि शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा था कि राष्ट्रपति पद के लिए कई उम्मीदवारों के नामों की चर्चा है जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुखिया मोहन भागवत भी हैं।

लेकिन फैसला उद्धव करेंगे

लेकिन फैसला उद्धव करेंगे

राउत ने राष्ट्रपति पद के लिए मोहन भागवत को योग्य उम्मीवार ठहराते हुए कहा था कि हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए वे बेहतर विकल्प हैं। राउत ने यह भी कहा था कि इस बारे में कोई भी अंतिम फैसला शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+