सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में कराया गया भर्ती
नई दिल्ली। कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी करी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि सोनिया गांधी पिछली कुछ दिनों से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना कर रही हैं। वह शनिवार को बजट पेश होने के दौरान संसद में भी मौजूद नहीं थीं। ताजा मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को उन्हें रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंची हैं।

रूटीन चेकअप के लिए पहुंची हैं अस्पताल
बता दें कि तबीयत खराब होने की वजह से वह राजनीति में भी एक्टिव नहीं रहती हैं। दिल्ली में भी चुनाव प्रचार के लिए वह सिर्फ एक ही रैली को संबोधित करने वाली हैं। मालूम हो कि अपने इलाज के लिए समय-समय पर सोनिया गांधी अमेरिका की यात्रा पर जाती रही हैं। कभी उनके साथ राहुल गांधी तो कभी उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी अमेरिका जाती रही हैं।
#UPDATE Delhi: Congress interim president Sonia Gandhi is admitted to the hospital for a routine check-up. https://t.co/VVQNj3i2FZ
— ANI (@ANI) February 2, 2020
राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा भी मौजूद
दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा कई दिग्गज कांग्रेसी नेता भी पहुंचे हैं। 73 वर्षीय सोनिया गांधी पिछले कुछ सालों से अपने सेहत को लेकर दिक्कतों का सामना कर रही हैं। लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद सोनिया गांधी को एक बार फिर पार्टी की बागडोर संभालना पड़ा है। बता दें कि सोनिया गांधी के नाम सबसे लंबे समय तक कांग्रेस अध्यक्ष रहने का भी रेकॉर्ड है।

पेट में दर्द होने की शिकायत की
सोनिया गांधी के एक करीबी ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने पेट में दर्द होने की शिकायत की थी। अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम उनकी जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सर गंगाराम अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और कांग्रेस के अन्य नेता भी उनका हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं।
यह भी पढ़ें: देश में घटी दो दर्दनाक घटनाओं में 8 लोग घायल, एक की मौत, राहत बचाव कार्य जारी












Click it and Unblock the Notifications