प्रियंका और राहुल गांधी पर सुमित्रा महाजन के बयान पर भड़की कांग्रेस
नई दिल्ली। जिस तरह से प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई है और उन्हें पार्टी का महासचिव बनाया गया है उसके बाद लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन का इस मामले पर आया बयान विवाद में आ गया है। दरअसल सुमित्रा महाजन ने कहा था कि प्रियंका अच्छी महिला हैं, राहुल जी ने यह स्वीकार कर लिया है कि वह अकेले राजनीति नहीं कर सकते हैं, लिहाजा उन्होंने प्रियंका गांधी की मदद ली है। यह अच्छी बात है। महाजन के इस बयान पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है।

कांग्रेस ने की आलोचना
सुमित्रा महाजन के इस बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि हम विनम्रता से निवेदन करते हैं कि स्पीकर महोदया भाजपा के आंतरिक मसलों पर ध्यान दें। जहां तक कांग्रेस की बात है हम उनके सुझाव के बिना भी अच्छा कर रहे हैं और आगे भी अच्छा काम जारी रखेंगे। तिवारी ने कहा कि प्रियंका गांधी के राजनीति में आने से साफ है कि भाजपा घबरा गई है। मनीष तिवारी ने आरोप लगाया कि जिस तरह से सुमित्रा महाजन ने राहुल गांधी के बारे में बयान दिया है वह सही नहीं है, स्पीकर को राजनीति बयानबाजी नहीं करनी चाहिए।

राजनीति में लोकप्रियता अहम
मनीष तिवारी ने कहा कि राजनीति में सबसे ज्यादा अहम होता है लोकप्रियता और प्रियंका गांधी की लोगों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता है। ऐसे में भाजपा की चिंता को और डर को समझा जा सकता है। सुमित्रा महाजन के बयान पर पलटवार करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अपने यह बयान उस वक्त के लिए बचाकर रखिए जब आप स्पीकर के पद पर नहीं होंगी। आप लोकसभा स्पीकर हैं, क्या आप अपने इस तरह के बयान को तबतक के लिए बचाकर नहीं रख सकती हैं जब आप इस पद पर ना हो।

राहुल ने किया आधिकारिक ऐलान
आपको बता दें कि बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव बनाया था और उन्हें पूर्वी यूपी की कमान सौंपी थी। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने आधिकारिक रूप से राजनीति में एंट्री कर ली है। इसके साथ ही प्रियंका गांधी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की भी सदस्य बन गई हैं जोकि पार्टी के शीर्ष फैसले लेती है।

जब सुमित्रा महाजन की पोती मिलना चाहती थी प्रियंका से
एक दिलचस्प बात यह है कि 2015 में सुमित्रा महाजन की पोती प्रियंका गांधी से मिलना चाहती थी। उस वक्त सोनिया गांधी प्रियंका गांधी के साथ सुमित्रा महाजन से मिली थीं और महाजन की पोती भी वहां मौजूद थी। आपको बता दें कि प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी निशाना साधा था और नामदार बनाम कामदार का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस पर निशाना साधा था। पीएम ने कहा कि कुछ दलों के लिए परिवार ही पार्टी है लेकिन भाजपा के लिए पार्टी ही परिवार है।
Ma’am you are the Speaker of the Lok Sabha. Can you save the cheap shots for when you no longer occupy that high office. https://t.co/epMMMkDMtk
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) January 25, 2019
इसे भी पढ़ें- 5 वजहें जिनके चलते प्रियंका गांधी भाजपा और नरेंद्र मोदी के लिए सबसे बड़ी चुनौती












Click it and Unblock the Notifications