कांग्रेस से निकाले गए महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री का निष्कासन पार्टी ने किया रद्द
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री सतीष चतुर्वेदी का निष्कासन रद्द कर दिया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बयान जारी कर सतीश चतुर्वेदी के निष्कासन को रदद् करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी की अनुशासनात्मक समिति की उस रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है जिसमें चतुर्वेदी के निष्कासन को रद्द करने की सिफारिश की गई है।

आपको बता दें कि 2 साल पहले महाराष्ट्र कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से सतीश चतुर्वेदी को पार्टी से बाहर निकालने का आदेश दिया था। महाराष्ट्र कांग्रेस इकाई के तत्कालीन अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने सतीश चतुर्वेदी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में कांग्रेस पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया था। अब पार्टी आलाकमान के फैसले के बाद उनके इस निलंबन को खत्म कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications