RTI:कांग्रेस ने 2012 से नहीं चुकाया है पार्टी मुख्यालय का किराया, सोनिया गांधी पर 10 जनपथ का बकाया रेंट जानिए
नई दिल्ली, फरवरी: आरटीआई से खुलासा हुआ है कि दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय का किराया पार्टी ने पिछले 10 वर्षों से दिया ही नहीं है। इस लिस्ट में पार्टी के कब्जे वाले कई और बंगले भी शामिल हैं। सरकार को मामूली दर पर भी किराया ना चुकाने वालों में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल हैं, जिन्होंने अंतिम बार सितंबर,2020 में ही 10 जनपथ वाले अपने सरकारी बंगले का किराया चुकता किया था। सोनिया से भी ज्यादा उनके निजी सचिव विंसेंट जॉर्ज पर किराए की रकम बाकी है, जो यूपीए सरकार के जाने के बाद से सरकार को किराया दिया ही नहीं है।

कांग्रेस नहीं चुका रही है सरकारी बंगलों का किराया-आरटीआई
न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस पार्टी ने नई दिल्ली स्थित कई सरकारी संपत्तियों पर वर्षों से कब्जा कर रखा है, लेकिन सालों से किराया नहीं दे रही है। ऐसी संपत्तियों में दिल्ली स्थित पार्टी का मुख्यालय और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का आधिकारिक 10 जनपथ वाला आवास भी शामिल है। आरटीआई ऐक्टिविस्ट सुजीत पटेल की आरटीआई के जवाब में यह खुलासा हुआ है कि कांग्रेस पार्टी दिल्ली के कई महत्वपूर्ण सरकारी संपत्तियों पर रेंट ही नहीं दे रही है। सूचना का अधिकार के तहत यह आवेदन केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्रालय को दिया गया था, जिसके जवाब से इतना बड़ा खुलासा हुआ है।

कांग्रेस मुख्यालय पर 12,69,902 रुपये किराया बकाया
आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना के जवाब में केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्रालय ने बताया है कि दिल्ली स्थित कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय अकबर रोड का किराया पार्टी ने आखिरी बार दिसंबर 2012 में ही चुकाया था और तब से इसका सरकारी किराया बाकी है। करीब 10 वर्षों में यह किराया बढ़कर अब 12,69,902 हो चुका है, जो कि बकाया है। शहरी आवास नियम के तहत राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों को सरकारी बंगले मामूली किराए की रकम पर देने की व्यवस्था है, लेकिन उन्हें तीन साल के भीतर अपने दफ्तर का निर्माण करना होता है, क्योंकि उसके बाद उन्हें सरकारी बंगला खाली करने का नियम है।

सोनिया गांधी ने अक्टूबर, 2020 से नहीं दिया किराया
कांग्रेस पार्टी को इसके लिए यूपीए-2 की सरकार के दौरान ही जून, 2010 में दिल्ली के 9-ए एवेन्यू में पार्टी दफ्तर बनाने के लिए जमीन आवंटित की गई थी। कांग्रेस को अकबर रोड के अलावा अपने कब्जे वाले कुछ और बंगले 2013 में ही खाली करना था, लेकिन वह कई बार इसका विस्तार लेकर काम चला रही है। कांग्रेस मुख्यालय की तरह ही यूपी की रायबरेली से पार्टी सांसद और पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी अपने सरकारी आवास 10 जनपथ रोड का किराया सितंबर, 2020 के बाद से सरकार को नहीं दिया है। सोनिया पर 4,610 रुपये बकाया है।

सोनिया के निजी सचिव ने 2013 के बाद से नहीं दिया किराया
सोनिया के हाई-प्रोफइल निजी सचिव विंसेंट जॉर्ज तो उनसे भी कई कदम आगे दिख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक उन्होंने चाणक्यपुरी स्थित बंगला नंबर सी--ll/109 का किराया अगस्त, 2013 के बाद से नहीं दिया है। उनपर सरकार का 5,07,911 रुपये बकाया है। गौरतलब है कि जुलाई, 2020 में सोनिया गांधी की बेटी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से लोधी रोड वाला बंगला सरकार ने खाली करवा लिया था।

भाजपा नेता बग्गा सोनिया पर कसा तंज
कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष की ओर से सरकार को किराया नहीं चुकाए जाने पर बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्विटर के जरिए उनपर आरोप लगाया है कि वह इसलिए रेंट नहीं दे पा रही हैं क्योंकि वह अब घोटाले नहीं कर सकतीं। उन्होंने लिखा है, 'कई चुनाव हारने के बाद सोनिया गांधी जी अपना किराया देने में असमर्थ हैं। जाहिर है क्योंकि अब वह घोटाले नहीं कर सकतीं, लेकिन राजनीतिक मतभेद को अलग रखकर मैं इंसान होने के नाते उनकी मदद करना चाहता हूं। मैंने #SoniaGandhiReliefFund नाम की एक कैंपेन लॉन्च की है और उनके अकाउंट में 10 रुपये डाला है, मैं सभी से आग्रह करता हूं कि उनकी मदद करें। ' उन्होंने सोनिया के अकाउंट में रकम ट्रांसफर करने का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत












Click it and Unblock the Notifications