रूस-यूक्रेन युद्ध पर कांग्रेस ने जारी किया बयान, शशि थरूर की बात से किया किनारा

नई दिल्ली, 28 फरवरी: यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे संघर्ष को लेकर कांग्रेस के विदेश विभाग की ओर से बयान जारी किया गया है। कांग्रेस के विदेश विभाग के अध्यक्ष आनंद शर्मा ने रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुए युद्ध को दुनिया के लिए गंभीर चिंता का विषय कहा है। साथ ही उन्होंने दुनिया से गुजारिश की है कि इसे रोकने के लिए सभी संभव कदम उठाए जाएं। शर्मा ने पार्टी के ही सांसद शशि थरूर की मामले पर की गई टिप्पणी को भी उनके निजी विचार कहते हुए किनारा कर लिया है।

 congress

कांग्रेस विदेश विभाग के प्रमुख आनंद शर्मा की ओर से कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय यूक्रेन और रूस के सैन्य संघर्ष को रोकने और शांति स्थापित करने के लिए एकजुट होकर काम करे। ये सैन्य संघर्ष दुनिया के लिए गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे में मिंस्क और रूस-नाटो समझौते का सम्मान करते हुए रूस और यूक्रेन के बीच सभी मुद्दों को बातचीत के जरिये सुलझाने के लिए कूटनीतिक वार्ता के रास्ते को ईमानदारी से अपनाया जाना चाहिए।

Recommended Video

      Russia Ukraine War: Kyiv में हटा Weekend Curfew, Indian को निकालने की ये तैयारी | वनइंडिया हिंदी

      कांग्रेस ने समय पर यूक्रेन से सभी भारतीयों को निकालने में असफल बताते हुए केंद्र सरकार की आलोचना की है और इस संबंध में सभी जरूरी कदम उठाने की मांग की है। कांग्रेस ने पार्टी अपने बयान में रूस को हमलावर कहने से बचने की कोशिश की है। बयान में राज्यों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने और शत्रुता को तत्काल समाप्त करने का आह्वान किया गया है।

      कांग्रेस सांसद नेता शशि थरूर के संयुक्त राष्ट्र में भारत की अनुपस्थिति को 'इतिहास के गलत पक्ष' पर कहने से भी आनंद शर्मा ने नाइत्तेफाकी जाहिर की है। शर्मा ने कहा कि थरूर के ये विचार निजी हैं। उनको लगता है कि टिप्पणी में इस तरह के कड़े शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+