विश्‍व पर्यटन दिवस पर कांग्रेस का पीएम मोदी पर तंज, 'महंगे विमानों में दुनिया घूमकर मजा आ रहा होगा'

विश्‍व पर्यटन दिवस पर कांग्रेस का पीएम मोदी पर तंज, 'महंगे विमानों में दुनिया घूमकर मजा आ रहा होगा '

नई दिल्‍ली, 27 सितंबर: आज 27 सितंबर को विश्‍व पर्यटन दिवस मनाया जा रहा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो अपनी विदेश यात्राओं के के चलते सुर्खियों बटोरी वो इन दिनों वर्तमान में पूर्व पीएम शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए टोक्यो में हैं। वहीं पर्यटक दिवस पर विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने अपने ट्टिटर हैंडल पर पीएम मोदी की विदेश यात्रा की कुछ फोटोज शेयर कर ट्टीट करते हुए मजाकिया अंदाज में कटाक्ष किया है।

pm

कांग्रेस ने विश्व पर्यटन दिवस पर पीएम की अन्य देशों की कई आधिकारिक यात्राओं पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए विश करते हुए मैसेज लिखा। कांग्रेस पार्टी ने ट्टीट में लिखा प्रधानमंत्री मोदी को विश्व पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं। आप अमीरों के शौक अच्छे लग रहे हैं, महंगे विमानों में दुनिया घूमकर मजा आ रहा होगा, सुरक्षित उड़ान भरते रहिए।

गौरतलब है कि पीएम मोदी पूर्व पीएम शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए टोक्यो एक हुए हैं। शिंजो के अंतिम संस्कार से पहले पीएम मोदी ने पीएम फुमियो किशिदा के साथ मुलाकात की। इसके बाद वह आबे के अंतिम संस्‍कार में श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे जहां विश्‍व भर के नेता मौजूद थे।

बता दें विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर को विश्व पर्यटन संगठन द्वारा सेलिब्रेट किया जाता है। पर्यटन दिवस सुलभ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+