भारत में कंपनी के अधिकारी के खिलाफ कांग्रेस ने फेसबुक से की कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली। फेसबुक विवाद का मामला अब लगातार राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। इस पूरे मामले में कांग्रेस ने फेसबुक से मांग की है कि वह भारत के अपने एग्जेक्युटिव के खिलाफ कार्रवाई करे। दरअसल अमेरिकी अखबार ने एक रिपोर्ट छापी थी, जिसमे दावा किया गया था कि फेसबुक ने भाजपा और हिंदूवादी संगठनों के सदस्यों द्वारा फेसबुक पर हेट स्पीच मामले में जानबूझकर कोई कार्रवाई नहीं। फेसबुक ने इन लोगों के साथ नरमी दिखाई। इसी रिपोर्ट के सामने आने के बाद कांग्रेस ने फेसबुक से मांग की है कि वह भारत के अपने एग्जेक्युटिव के खिलाफ कार्रवाई करे।

fb

कांग्रेस की इस मांग का सीपीएम ने भी समर्थन किया है। सीपीएम ने इस पूरे मामले में जेपीसी जांच की मांग की है। पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने मांग की है कि इस मामले की संसद की साझा कमेटी से जांच करानी चाहिए। जबतक जांच नहीं हो जाती है फेसबुक को भारत में सरकारी विभाग और संवैधानिक संस्थाएं जैसे चुनाव आयोग में इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगना चाहिए। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत्र ने कहा कि हम इस मामले में जेपीसी जांच की मांग करते हैं, इसकी वजह सेस हमारे देश का लोकतंत्र कमजोर हुआ, सामाजिक समरता में किसी भी तरह की छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं जाएगा। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि फेसबुक इस मामले को देखेगा और इसको सही करने के लिए तत्काल कार्रवाई करेगा।

इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने इस मामले पर सरकार को घेरा था। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस ये दोनों संगठन भारत में फेसबुक और व्हाट्सएप को कंट्रोल करते हैं। वे इसके माध्यम से फर्जी खबरें और नफरत फैलाते हैं। साथ ही इसका इस्तेमाल देश के वोटर्स को प्रभावित करने के लिए भी किया जा रहा है। वहीं प्रियंका गांधी ने फेसबुक पोस्ट पर लिखा, 'भारत के ज़्यादातर मीडिया चैनल के बाद अब सोशल मीडिया की बारी है। भारतीय जनता पार्टी नफरत और दुष्प्रचार फैलाने के लिये हर तरह के हथकंडे का इस्तेमाल करती थी और अभी भी कर रही है। फ़ेसबुक जो आम जनमानस की अभिव्यक्ति का एक सरल माध्यम है उसका भी इस्तेमाल भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भ्रामक जानकारी और नफरत फैलाने के लिए किया। इतना ही नहीं facebook कोई कार्रवाई न कर पाए इसके लिए भाजपा ने फेसबुक के आधिकारियों से सांठगांठ भी की ताकि सोशल मीडिया पर नियंत्रण बना रहे।'

Recommended Video

    Facebook Hate Speech: शिकायत के बाद फेसबुक को समन भेजेगी Delhi Assembly Panel | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+