मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 16 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, यहां देखें
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार शाम को अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में पार्टी ने 16 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। इससे पहले शनिवार रात को कांग्रेस ने 155 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। कांग्रेस ने कल जारी की गई लिस्ट में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पचौरी, पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा को टिकट दिए हैं।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी और NSUI के प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेड़े को भी मौका दिया है। झाबुआ से सांसद कांतिलाल भूरिया के भाई विक्रांत भूरिया को टिकट मिला है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जय वर्धन सिंह को गुना जिले के अंतर्गत आने वाली पारंपरिक विधान सभा सीट राघोगढ़ से टिकट मिला है। पार्टी ने जीतू पटवारी को भी टिकट दिया है।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव, कांग्रेस ने जारी की 155 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, यहां देखें