मोदी की वाहवाही पर थरूर को मिली वॉर्निंग,पार्टी ने किया आगाह
नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता शशि थरुर इन दिनों मुश्किलों से घिरे हुए हैं। पहले पत्नी सुनंदा पुष्कर की हत्या का मामला और अब पार्टी ने उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लगातार तारीफ करने पर वॉर्निंग दे दीहैं। कांग्रेस ने शशि थरूर को आड़े हाथों लिया है। उन्हें पीएम मोदी का तारिफ करने पर कड़ी चेतावनी दे दी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एआईसीसी की अनुशासन समिति के अध्यक्ष एके एंटनी ने थरुर को चेतावनी देते हुए कहा कि पार्टी पहले भी मोदी की तारीफ करने पर उन्हें आगाह किया।

एंटनी ने कहा कि पार्टी ने थरूर को आगाह किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की अनुशासन समिति ने मामले का अध्ययन किया था। लेकिन मेरी कुछ सीमाएं हैं। कांग्रेस नेता पीसी चाको ने भी थररु द्वारा पीएम मोदी की तारिफ किए जाने पर उनकी आलोचना की है।
उन्होंने कहा कि थरुर द्वारा मोदी की तारीफ बेवक्त और गैरजिम्मेदाराना तरीके से की गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी इसे गंभीरता से लेगी। उन्होंने कहा कि थरुर को कुछ भी बोलने की आदत हो गई है। उनके विचारसे पार्टी इत्तेफाक नहीं रखती। मोदी की तारीफ के चलते थरूर से नाराज केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उनका नाम राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की सूची से हटा दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications