विरासत विहीन बीजेपी जल बिन मछली की तरह तड़प रही है: सिंघवी

नई दिल्‍ली। कांग्रेस ने पीएम मोदी के सुबह लाल किले से पार्टी पर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह झूठा ठहराया। पार्टी के सांसद और प्रवक्ता डॉक्टर अभिषेक मनु सिंघवी ने आज ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के हेडक्वार्टर में एक कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बीजेपी आजादी के आंदोलन की विरासत को हथियाना चाहती है।

विरासत विहीन बीजेपी जल बिन मछली की तरह तड़प रही है: सिंघवी

कांग्रेस ने मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री उच्च संवैधानिक पद पर आकर 24 घंटे राजनीति की बात करते हैं और आरोप लगाते हैं। क्या लाल किले से प्रधानमंत्री को ये सब करना शोभा देता है? बोस और पटेल को राजनीति में लेकर आना क्या सही है?

सिंघवी ने कहा कि विरासत विहीन बीजेपी जल बिन मछली की तरह तड़प रही है। राष्ट्रीय आंदोलन, आजादी के आंदोलन की विरासत को हथियाने में लगी हुई है। सिंघवी ने कहा कि नेताजी का पूरा राजनीतिक जीवन कांग्रेस के साथ शुरू हुआ और वह कांग्रेस के शीर्ष पर पहुंचे। जब आजादी मिली तो नेहरू ने पहला मुख्य भाषण दिया तो उन्होंने उस वक्त श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि काश हमारे साथ नेताजी होते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+