बौखलायी कांग्रेस का पलटवार: आखिर हवाला कारोबारी और नरेंद्र मोदी के बीच में क्‍या रिश्‍ते हैं?

sonia gandhi
नई दिल्‍ली। बौखलाई कांग्रेस ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र माेदी पर हमला करते हुए कहा है कि हवाला कारोबारी और मोदी के बीच में कैेसे रिश्‍ते हैं? हवाला कारोबारी के साथ नरेंद्र मोदी की फोटो रिलीज करते हुए कांग्रेस ने कहा कि मोदी हवाला कारोबारी के बेहद करीब थे और मोदी ने उन्‍हें कौडि़यों के दाम में अमूल्‍य जमीनें बेची हैं। लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस और भाजपा के बीच व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया है। कांग्रेस ने सोमवार को कुछ फोटो और एक सीडी वितरित की।

कांग्रेस का आरोप है कि नरेन्द्र मोदी हवाला कारोबार के आरोपी के साथ जुड़े हुए हैं। एक फोटो में मोदी सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मंच पर एक महिला और पुरूष के साथ दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि फोटो में दिखाई देने वाला पुरूष का नाम अफरोज फट्टा है। उसे पिछले महीने प्रवर्तन निदेशालय ने 700 करोड़ रूपए के हवाला स्कैम में पकड़ा था। एक अन्य फोटो में अफरोज भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन और गुजरात की मंत्री आनंदीबेन पटेल के साथ दिखाई दे रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा,भाजपा की वेेबसाइट और मोदी की पर्सनल वेबसाइट पर उसके फोटो बड़े गर्व के साथ दिखाए गए हैं।

सुरजेवाला ने पूछा,क्या मोदी इसकी निष्पक्ष जांच कराए जाने से सहमत होंगे। गौरतलब है कि रविवार को भाजपा ने "दामाद श्री" नाम से एक वीडियो जारी किया था। इसमें रॉबर्ट वाड्रा के जमीन सौंदों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर हमला बोला गया था। इससे पहले मोदी ने भरूच में एक रैली के दौरान आरोप लगाया था कि सोनिया गांधी के एक करीबी नेता के हवाला कारोबारी से रिश्ते हैं। मोदी ने उस नेता का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनका इशारा सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल की ओर था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+