कांग्रेस ने पूछा, भाजपा कमल के निशान पर चुनाव लड़ रही या वसुंधरा राजे के चेहरे पर
जयपुर। कांग्रेस ने भाजपा से सवाल किया है कि राजस्थान में वो कमल के निशान पर चुनाव लड़ रही है या वसंधुरा राजे के चेहरे इलेक्शन में उतरी है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह इस बात पर जवाब दें। राजस्थान में कांग्रेस चाहती है कि उसका मुकाबला वसुंधरा राजे से रहे। गहलोत ने कहा है कि वसंधुरा की कमजोर स्थिति देख, चुनाव से उनका चेहरा पीछे कर पार्टी और मोदी को आगे किया जा रहा है।

कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने कहा कि समझ में नहीं आ रहा कि विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी किस चेहरे को सामने रखकर लड़ रही है। पहले मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का चेहरा सामने रखकर चुनाव लड़ने की घोषणा भाजपा की ओर से हुई, अब वह चेहरा गायब है और सिर्फ कमल का फूल रह गया है। ऐसे में अमित शाह राजस्थान की जनता को बताएं कि आखिर विधानसभा चुनाव में वसुंधरा या कमल के फूल का, किसपर चुनाव लड़ा जा रहा है।
गहलोत ने कहा कि भाजपा की सरकार राजस्थान में युवाओं की बेरोजगारी, किसानों की खराब हालत, व्यापारियों, मजदूरों और बढ़ते अपराध के लिए जिम्मेदार है। वर्तमान सरकार ने जनता के वोट का अपमान किया है। भाजपा की सरकार ने प्रदेश को पीछे धकेला है। इसलिए यहां लोग भाजपा को हटाने का मन बना चुके हैं, फिर चाहे मोदी यहां प्रचार को आएं या अमित शाह आएं।
कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने कहा कि सरकार के सामने मनरेगा, जीका वायरस, रिसर्जेंट राजस्थान जैसे मुद्दे हैंको लेकर राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, प्रदेश की भाजपा सरकार ने मनरेगा को कमजोर कर दिया। कानून-व्यवस्था ठप है, लोगों के काम खत्म हो रहे हैं। निवेश का भी वसुंधरा ने झूठा प्रचार किया। रिसर्जेंट राजस्थान के नाम पर कोई निवेश नहीं आया।












Click it and Unblock the Notifications