कांग्रेस ने NSA अजीत डोभाल के बेटे के व्यापार में पाकिस्तानी साझेदार पर उठाए सवाल,11 सवालों के मांगे जवाब

कांग्रेस ने NSA अजीत डोभाल के बेटे के व्यापार में पाकिस्तानी साझेदार पर उठाए सवाल,11 सवालों के मांगे जवाब

नई दिल्ली। कांग्रेस ने बुधवार को आतंकवाद और भ्रष्टाचार से लड़ने के दृष्टिकोण पर सरकार से सवाल किए हैं। कांग्रेस ने उस आरोप का जवाब देने की मांग भी की है जिसमें दावा किया जा रहा हैकि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के बेटे के व्यापार में पाकिस्तान के एक शख्स की भागीदारी है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के आरोपों पर जोर देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता और विधायक रणदीप सिंह सूरजेवाला ने कहा कि कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी गुजरात चुनाव में होने वाली असाधारण हार से घबरा गई है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक बयान में कहा, 'हमें उम्मीद थी कि शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के विकास के बारे में कांग्रेस के सवालों का जवाब देंगे, उनके बेटे जय शाह के व्यवसाय के पर कुछ प्रकाश डालेंगे।'

सूरजेवाला ने कहा कि...

सूरजेवाला ने कहा कि...

सूरजेवाला ने कहा कि एक तरफ, अमित शाह का दावा है कि अगर बीजेपी हार जाती है तो पाकिस्तान में पटाखे फोड़े जाएंगे, जबकि दूसरी ओर से एनएसए अजित डोभाल के बेटे शौर्य डोभाल के कारोबारी साझेदार सैयद अली अब्बास एक पाकिस्तानी हैं। उनका दूसरा व्यावसायिक साझेदार सऊदी अरब से है उस पर अमित शाह की कोई आपत्ति नहीं है।

गुजरात के लोग देंगे जवाब

गुजरात के लोग देंगे जवाब

उन्होंने कहा कि मोदी और शाह को 'भाषा और सभ्यता' पर मनमोहन सिंह को सबक सिखाने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि पूरे देश को उनकी 'विनम्रता और शिष्टता' से आश्वस्त हुआ है। सूरजेवाला ने कहा, 'हर कोई जानता है कि मोदी और शाह ने गुजरात चुनाव अभियान के दौरान मनमोहन सिंह के खिलाफ इस्तेमाल किए जाने वाली अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया था। उन्होंने कहा कि गुजरात के लोग 18 दिसंबर को चुनाव परिणाम के दिन उत्तर देंगे।'

कांग्रेस ने पूछे 11 सवाल

कांग्रेस ने पूछे 11 सवाल

उन्होंने कहा कि ना तो शाह अपने व्यवसायी पुत्र जय शाह की आय में बढ़ोतरी के बारे में बात करते थे और न ही उन्होंने राफेल समझौते के बारे में जवाब दिया़। भाजपा का अतीत है कि वो आतंकवाद से लड़ने में अक्षम हैं, इसलिए कोई भी अब उन पर विश्वास नहीं करता है। कांग्रेस ने भाजपा से 11 सवाल पूछे हैं।

  • अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी दाऊद इब्राहिम की पत्नी ने कैसे 2016 में मुंबई से पाकिस्तान की यात्रा की और राज्य या केंद्र सरकार ने उसे गिरफ्तार करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की?
  • भाजपा के नेता दाऊद की भतीजी की शादी में?

    भाजपा के नेता दाऊद की भतीजी की शादी में?

    • क्या यह सच नहीं है कि एकनाथ खडसे को राज्य भाजपा अध्यक्ष और मंत्री के रूप में इस्तीफा देना पड़ा क्योंकि उन पर दाऊद इब्राहिम से बात करने का आरोप था?
    • भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री गिरीश महाजन और विधायक देवयानी फरांडे, विधायक बालासाहेब सानप, विधायक सीमा हीरे और अन्य भाजपा नेताओं ने 19 मई को नासिक में दाऊद इब्राहिम की भतीजी की शादी में कैसे हिस्सा लिया?
    • पीएम क्यों गए पाकिस्तान?

      पीएम क्यों गए पाकिस्तान?

      • पठानकोट में रणनीतिक वायु सेना के बेस तक पहुंचने के लिए सरकार ने पाकिस्तानी आईएसआई के अधिकारियों को जाने दिया जो टआतंकवादियों को आश्रय देने के लिए जाना जाता है?
      • उधमपुर और गुरदासपुर में पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवादी हमलों के बाद तत्कालीन प्रधान मंत्री नवाज शरीफ के रिश्ते के विवाह में मोदी ने क्यों पाकिस्तान का दौरा क्यों किया?
      • ISI एजेंट भाजपा के IT सेल में?

        ISI एजेंट भाजपा के IT सेल में?

        • क्या यह सच नहीं है कि पाकिस्तान कि आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले 11 लोग ध्रुव सक्सेना के नेतृत्व में थे जो भाजपा के आईटी सेल से भी थे?
        • क्या पिछले भाजपा सरकार ने जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर, कश्मीरी आतंकवादी मुश्ताक ज़गर और उनके साथी उमर सैयद शेख को अफगानिस्तान में कंधार में छोड़ दिया था?
        • वानी के परिवार को नौकरी और अनुग्रह राशि क्यों?

          वानी के परिवार को नौकरी और अनुग्रह राशि क्यों?

          • जम्मू और कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने यह नहीं कहा था कि हिजबुल आतंकवादी बुरहान वानी को एक 'आकस्मिक मुठभेड़ में मार दिया गया और सुरक्षा बलों को सावधानी बरतनी होगी जो वहां मौजूद थे?'
          • क्या यह सच नहीं है कि जम्मू-कश्मीर में पीडीपी-भाजपा सरकार ने वानी के परिवार को नौकरी और अनुग्रह राशि की पेशकश की?
          • सरकारी योजना के ब्रांड एंबेसडर के रूप में थी आसिया!

            सरकारी योजना के ब्रांड एंबेसडर के रूप में थी आसिया!

            • क्या यह सच नहीं है कि कश्मीरी अलगाववादी महिला आसिया अंद्राबी एक सरकारी योजना के ब्रांड एंबेसडर के रूप में थी, जिसमें पोस्टर भी लगा था?
            • क्या यह सच नहीं है कि इस साल मई में एक विशेष एनआईए अदालत ने निरंजन होजई सहित 15 लोगों को दोषी ठहराया, जो एक बीजेपी नेता थे और वह एक पहाड़ी परिषद का सदस्य थे?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+