किसे कालाधन पर ब्लैकमेल कर रही केंद्र सरकार?
नई दिल्ली। कालाधन खाता धारकों के नाम उजागर करने पर वित्त मंत्री अरुण जेटली के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस ने अरुण जेटली पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के गद्दारों का नाम जल्द से जल्द जनता को बताया जाए। पार्टी ने जेटली को डींगे हांकने वाला बताते हुए कहा कि सरकार को कांग्रेसे को ब्लैकमेल करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए बजाय इसके उन लोगों के नामों का खुलासा करना चाहिए जिनके नाम पर विदेशों में कालाधन जमा है।

कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि सरकार को अपनी सहूलियत के हिसाब से आंकड़ों को लीक करने के बजाए सभी नामों को एक साथ उजागर कर जांच करानी चाहिए । वहीं युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राजीव सतावा ने कहा कि गद्दार चाहे कांग्रेस का हो या भाजपा का गद्दार, गद्दार होात है। इसलिए अरुण जेटली को नामों को उजागर करने में देर नहीं लगानी चाहिए।
वहीं दिग्विजय सिंह ने वित्त मंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि वित्त मंत्री डींगें हांकने की बजाए ये बताये की वह लोगों के बैंक खातों में तीन लाख रुपए कब जमा करवा रहे हैं। जिसका वादा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी अभियान में किया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी लोगों को यह पैसा जन धन योजना के माध्यम से सीधे उनके खातों में रुपए देंगे या अगली दीवाली का इंतजार करना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications