महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने नियुक्त किए 5 प्रभारी, जानिए किसे मिली जगह

मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने गुरुवार को बड़ा फैसला लिया। कांग्रेस ने महाराष्ट्र में आगामी चुनावों को देखते हुए 5 चुनाव प्रभारी नियुक्त किए हैं। पार्टी ने मुकुल वासनिक, अविनाश पांडे, रजनी पाटिल, आरसी खूंटिया, और राजीव सातव को महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है। इन्हें अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है। महाराष्ट्र में इस समय बीजेपी-शिवसेना गठबंधन की सरकार है।

Congress appointed five leader in charge of Maharashtra Assembly elections

पार्टी ने मुकुल वासनिक को महाराष्ट्र में विदर्भ क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं अविनाश पांडे को मुंबई की जिम्मेदारी दी गई हैं। उनके अलावा जिन तीन लोगों को जिम्मेदारी दी गई है, उनमें रजनी पाटिल को पश्चिमी महाराष्ट्र तथा कोंकण क्षेत्र का प्रभारी, आरसी खूंटिया को उत्तरी महाराष्ट्र और राजीव सातव को मराठवाड़ा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि इस बार कांग्रेस पार्टी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। साल 2014 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और एनसीपी ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 2014 में कांग्रेस को महाराष्ट्र में सिर्फ 41 सीटों पर जीत मिली थी जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 41 सीट पर जीत मिली थी। बीजेपी और शिवसेना भी 2014 का चुनाव अलग-अलग लड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+