लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की
नई दिल्ली: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार शाम को अपनी एक और लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने अपनी इस लिस्ट में 3 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया है। जिन राज्यों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। इसमें गुजरात की 1 और हिमाचल प्रदेश की 2 सीटों पर उम्मीदवारो का ऐलान किया गया है। इसमें गुजरात की बटरोली और हिमाचल प्रदेश की मंडी और शिमला सीट हैं।

इससे पहले कांग्रेस ने दोपहर में लोकसभा चुनावों के लिए 5 उम्मीदवारों (4 असम और 1 उत्तर प्रदेश) की एक और सूची जारी की है। अशोक दोहरे को पार्टी ने उत्तर प्रदेश की इटावा संसदीय क्षेत्र (सुरक्षित) से टिकट दिया है। भाजपा के सांसद अशोक दोहरे शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए थे। आज कांग्रेस ने 12 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की थी। इसमें बिहार की चार सीटों भी थी। कांग्रेस ने सुपौल सीट से रंजीत रंजन, समस्तीपुर से अशोक कुमार, मुंगेर से नीलम देवी और सासाराम सीट से लोकसभा की पूर्व स्पीकर मीरा कुमार को टिकट दिया है।
कब हैं लोकसभा चुनाव?
गौरतलब है कि 17वीं लोकसभा के लिए 7 चरणों में मतदान होंगे। जो 11 अप्रैल से शुरु होंगे और 19 मई को खत्म होंगे। 23 मई को वोटों की गिनती होगी। इस बार 90 करोड़ लोग अपने मतदान का प्रयोग कर सकेंगे। वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 3 जून को समाप्त हो रहा है। पिछली बार भाजपा ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। जिसने अपना कार्यकाल पूरा किया। इस बार लोकसभा चुनाव के साथ आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम के विधानसभा चुनाव भी होंगे।












Click it and Unblock the Notifications