राहुल की शारीरिक बनावट पर पूछताछ से कांग्रेस नाराज
नई दिल्ली। कांग्रेस ने पार्टी कार्यालय का दौरा कर दिल्ली पुलिस द्वारा पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी की शारीरिक बनावट के बारे में पूछताछ पर नाराजगी जाहिर की है।वहीं, दिल्ली पुलिस का कहना है कि कांग्रेस कार्यालय का उसका दौरा नियमित सुरक्षा पड़ताल के तहत किया।

विभिन्न रिपोर्टो के अनुसार, पुलिस पिछले सप्ताह कांग्रेस कार्यालय पहुंची थी और पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी शारीरिक बनावट- उनके कद, रंग, आंख और बाल के बारे में पूछा था।
पुलिस ने इस बात से इंकार किया है कि उन्होंने राहुल की शारीरिक बनावट को लेकर कोई पूछताछ की थी। पुलिस का कहना है कि वह सिर्फ नियमित पड़ताल के तहत कांग्रेस कार्यालय गई थी।
पुलिस ने कहा कि सुरक्षा घेरे में रहने वाले लोगों को लेकर समय-समय पर सर्वेक्षण कराया जाता है। इसमें कोई निजी बात नहीं पूछी गई।
वहीं, कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस के पार्टी कार्यालय के दौरे पर नाराजगी जाहिर करते हुए केंद्र सरकार से इस पर बयान देने की मांग की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications