अरुणाचल में 30 जगहों का नाम बदले जाने पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा, कहा- कच्चातिवू पर बोलने वाले चीन पर..
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद मनीष तिवारी ने अरुणाचल प्रदेश में 30 स्थानों के नाम बदले जाने वाले चीन के दावों को लेकर केंद्र सरकार और विदेश मंत्री एस जयशंकर पर निशाना साधा है। मनीष तिवारी ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बयान को लेकर कहा कि इतनी कमजोर और लचीली प्रतिक्रिया भारत सरकार और उसके विदेश मंत्री को शोभा नहीं देती है।
इससे पहलो सोमवार को विदेश मंत्री ने कहा था, "अगर मैं किसी घर का नाम बदल दूं, तो क्या वह मेरा हो जाएगा?" तिवारी ने उनके इस बयान पर कहा, "जयशंकर बहुत अद्भुत बयान दे रहे हैं। जो लोग बुलंद आवाज में कच्चातिवू द्वीप की बात करते हैं, वे चीन शब्द का उच्चारण करने से भी डरते हैं।"

मनीष तिवारी ने कहा कि जो लोग कच्चातिवू द्वीप की बात कर रहे हैं, वे भूल जाते हैं कि 1971 में इंदिरा गांधी जी ने दुनिया का भूगोल बदल दिया था। इंदिरा गांधी न अमेरिका से डरीं, न उसके सातवें बेड़े से डरीं और न पश्चिमी देशों की सरकारों से डरीं।"
कांग्रेस नेता ने आगे कहा, "पूर्वी पाकिस्तान की जनता सालों से जिस प्रताड़ना को झेल रही थी, इंदिरा गांधी जी ने उसे समझा और पीड़ित जनता को पीड़ा से बाहर निकाला था। मैं बीजेपी से कहना चाहता हूं कि अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए ऐसे मुद्दे न लाएं, जिससे हिंदुस्तान की सामरिक साख कमजोर हो।"
मनीष तिवारी ने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने हमारे 2 सवाल हैं। पहला ये कि भारत की कितनी जमीन मई 2020 के बाद से चीन के नियंत्रण में है और दूसरा ये कि अभी तक भारत ने उसे खाली क्यों नहीं कराया है?
मनीष तिवारी ने आगे कहा, "चीन की फौज द्वारा भारत की सीमा में घुसपैठ किए हुए 4 साल हो गए हैं, लेकिन अब तक मोदी सरकार की कोई प्रतिक्रया नहीं आई है। जनवरी 2023 में तत्कालीन SSP ने एक रिसर्च पेपर में लिखित रूप से कहा था कि नियंत्रण रेखा के ऊपर 65 में से 26 पेट्रोलिंग प्वाइंट पर हम नहीं जा पाते। इस बारे में मोदी सरकार की तरफ से कोई स्पष्टीकरण नहीं आया।"












Click it and Unblock the Notifications