नीति आयोग का कांग्रेस ने उड़ाया मजाक, बोली- ऐसे आयोग को डूब जाना चाहिए
नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबित देश में अब तक कुल संख्या 81,970 हो गई है। जबकि इस वायरस से अब तक कुल 2649 मरीजों की मौत हो गई है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए केंद्र सरकार द्वारा अपनाई गई नीतियों के विरोध में कांग्रेस पार्टी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कई बार आवाज उठाया। शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर के केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया है।

दरअसल, राहुल गांधी ने अपने आधिकारिट ट्विटर हैंडल पर केंद्र सरकार का एक ग्राफ शेयर किया है जिसमें यह अनुमान लगाया गया था कि 16 नई तक देशभर में कोरोना वायरस के मामले शून्य हो जाएंगे, लेकिन हकीकत इसके उलट है। नीति आयोग द्वारा मार्च में जारी इस ग्राफ को लेकर अब कांग्रेस नेता ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, नीति आयोग के प्रतिभाशाली लोगों ने इस ग्राफ को एक बार फिर से तैयार किया है। राहुल ने कहा, 'मैं आपको उनके ग्राफ की याद दिलाना चाहता हूं, जिसमें सरकार की राष्ट्रीय लॉकडाउन रणनीति की भविष्यवाणी करते हुए कहा गया था कि कल यानि 16 मई, 2020 से कोई ताजा कोविड-19 मामले नहीं होंगे।'
गौरतलब है कि जिस ग्राफ के राहुल गांधी ने शेयर किया है उसे नीति आयोग द्वारा अपडेट किया गया है। ग्राफ में एक लाल रेखा नजर आ रही है जो ऊपर की ओर जाती हुई नजर आती है। यह रेखा कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को दिखाता है। राहुल गांधी के बाद कांग्रेस पार्टी ने भी एक आंकड़ा पेश कर मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। कांग्रेस ने ईरान, इटली, अमेरिका सहित कई देशों में 10 दिनों के भीतर 50 हजार संक्रमितों के दर्ज होने के आंकड़े को पेश किया है।
इसमें दिखाया गया है कि रूस के बाद भारत में पिछले 10.8 दिन में 50,000 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। जबकि पेरू में 12 दिन, कनाडा में 28.57 दिन, लंदन में 29.7 दिन, अमेरिका में 33.5 दिन, तुर्की में 49.99 दिन और ईरान में 52.95 दिनों के भीरत 50 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। पहले नंबर पर 10.3 दिन के साथ रूस को दर्शाया गया है। इतना ही नहीं काग्रेस ने एक ट्वीट में नीति आगोय का मजाक उड़ते हुए कहा, ऐसे आयोग को तो डूब जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: VIDEO: जवान ने दी कोरोना को मात, महाराष्ट्र पुलिस ने खास अंदाज में किया अपने 'Hero' का स्वागत












Click it and Unblock the Notifications