कर्नाटक संकट: कांग्रेस और बीजेपी दोनों अपने विधायकों को बेंगलुरु के होटल में करेगी शिफ्ट

बेंगलुरु: कर्नाटक का सियासी दंगल अभी खत्म नहीं हुआ है। अब खबर आ रही है कि विधानसभा कार्रवाई के बाद कांग्रेस अपने विधायकों को बेंगलरु के क्लार्क्स एक्सोटिका कन्वेंशन रिसॉर्टस में ले जाएगी। दूसरी ओर बीजेपी भी अपने विधायकों को बेंगलुरु के रामदा होटल में ले जाए। बता दें कि कर्नाटक में कुल 16 विधायक इस्तीफा सौप चुके हैं। राज्य में जारी सियासी संकट के बीच विधानसभा का मॉनसून सत्र भी शुरू हो गया।

Congress and BJP will take their MLAs to different resorts in Bengaluru

इसके लिए कांग्रेस और जेडीएस ने सभी विधायकों को व्हिप जारी किया था। वहीं, कर्नाटक मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई मंगलवार तक के लिए टाल दी गई। कोर्ट ने कहा कि इस मामले पर यथास्थिति बनी रहेगी, मंगलवार को होगी अगली सुनवाई होगी। सुनवाई के दौरान सिंघवी की तरफ से सुप्रीम कोर्ट को स्पीकर का हलफनामा और विधायकों का वीडियो सौंपा गया। सुनवाई के दौरान स्पीकर की तरफ से पेश हुए अभिषेक मनु सिंघवी, बोले- विधायकों पर सदस्यता खत्म करने का भी मामला चल रहा है, ऐसे में इस्तीफे की बात कहां।

इसपर सीजेआई रंजन गोगोई ने कहा कि क्या विधानसभा स्पीकर सुप्रीम कोर्ट की अथॉरिटी को चैलेंज कर रहे हैं, क्या वे ये कह रहे हैं कि अदालत को इससे दूर रहना चाहिए। मुकुल रोहतगी ने कोर्ट को बताया, स्पीकर के खिलाफ कोर्ट को एक्शन लेना चाहिए, वे बार-बार कह रहे हैं कि उन्हें इस्तीफा पढ़ना है, अब एक लाइन के इस्तीफे में वह कितनी बार पढ़ेंगे। बागी विधायकों का प्रतिनिधित्व कर रहे मुकुल रोहतगी बोले- हम अदालत से अपने आदेश को लागू करने के की अपील करेंगे ताकि स्पीकर जल्द से जल्द निर्णय लें।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक संकट: विधानसभा स्पीकर को इस्तीफा सौंप मुंबई वापस लौटे बागी विधायक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+