कांग्रेस का आरोप-राहुल गांधी से बातचीत करने वाले यात्रियों की पूछताछ कर रही है IB, केस कराया दर्ज
जयराम रमेश ने कहा कि आईबी ऐसे कई लोगों से पूछताछ कर रही है, जिन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ बातचीत की थी। जासूस हर तरह के सवाल पूछ रहे हैं और उन्हें सौंपे गए ज्ञापन की कॉपीज भी चाहते हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का पहला चरण पूरा हो गया है। यात्रा 24 दिंसबर को दिल्ली पहुंची। दिल्ली पहुंचने के बाद यात्रा को 6 दिन का ब्रेक दिया गया है। 3 जनवरी से यात्रा फिर शुरू होगी। जो कश्मीर तक जाएगी। कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान राहुल गांधी के साथ बातचीत करने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है।
कांग्रेस के संचार प्रभारी और महासचिव जयराम रमेश ने रविवार को यह आरोप लगाते हुए कहा कि, आईबी ऐसे कई लोगों से पूछताछ कर रही है,जिन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ बातचीत की थी। जासूस हर तरह के सवाल पूछ रहे हैं और उन्हें सौंपे गए ज्ञापन की कॉपीज़ भी चाहते हैं। यात्रा के बारे में कुछ भी गोपनीय नहीं है लेकिन स्पष्ट रूप से मोदी और शाह(G2) घबराए हुए हैं!
वहीं कांग्रेस के संचार सचिव वैभव वालिया ने ट्वीट में कहा, 23 दिसंबर की सुबह कुछ अनाधिकृत लोग हमारे एक कंटेनर में घुसे और उसमें से निकलते हुए पकड़े गए। मैंने भारत यात्रियों की ओर से सोहना सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई। प्रति संलग्न है। इसके साथ ही उन्होंने थाने में दर्ज कराई हुई शिकायत की कॉपी भी शेयर की है। हालांकि उसमें उन्होंने IB के अधिकारियों का जिक्र नहीं किया है।
वैभव वालिया के इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए जयराम रमेश ने इसे डबल इंजन सरकार की गंदी चाल बताई है। दर्ज करायी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि, 23 दिसंबर को सुबह 7 बजे कुछ लोग भारत जोड़ो यात्रा की एक यात्री के कंटेनर के पास आए थे। पहले उन्होंने कंटेनर का दरवाजा खटखटाया इसके बाद उन्होंने कंटेनर के अंदर घुसने की कोशिश की। दरवाजा बंद होने के चलते वह उसनें घुस नहीं सके।
शिकायत में महिला यात्री के हवाले से लिखा गया है कि, साथी यात्री ने इसके पास के कंटेनर से तेज आवाजें आती सुनी। जिसके बाद उन्होंने कंटेनर में एक अज्ञात शख्स को घुसा हुआ देखा। शिकायत में लिखा गया कैंप पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने भाग रहे उन लोगों में से दो को पकड़ लिया। उनसे पूछताछ की लेकिन वे नाम बताने को तैयार नहीं थे। जांच में पता चला कि इन में कोई भी शख्स कैंप ड्यूटी में नहीं था। इस संदर्भ में एक शिकायत दर्ज करायी गई है।












Click it and Unblock the Notifications