जेएनयू के लापता छात्र नजीब के लिए आप-कांग्रेस आए साथ
नई दिल्ली। पिछले साल जेएनयू से लापता छात्र नजीब अहमद की तलाश के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक साथ आ गए है। शुक्रवार को जेएनयू के लापता छात्र की तलाश के लिए एक ही मंच पर साथ आए और नजीब की तलाश के लिए भाजपा के खिलाफ एकजुट लड़ने की बात कही है। जेएनयू में छात्रों की ओर से आयोजित प्रतिरोध सभा में आप विधायक अल्का लांबा ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ लड़ना आसान नहीं होगा। 2019 का चुनाव देश के युवा लड़ेंगे, जहां वह बेरोजगारी और विकास जैसे मुद्दों पर सवाल खड़े करेंगे। अब समय आ गया है कि जब हम उन्हें इस बात का एहसास दिलाए कि ना सिर्फ दिल्ली के छात्र बल्कि देशभर के लोग एकजुट होकर अपनी मांग को आगे रखेंगे। यह लड़ाई सिविल सोसाइटी और तानाशही सरकार के बीच की है। उन्होंने कहा कि हमे इस तरह की सोच के लोगों एकजुट करने की जरूरत है जोकि इसके लिए लड़ाई लड़ें।

एक तरफ जहां आप विधायक अल्का लांबा ने इस मंच पर तमाम छात्रों को एकजुट होने के लिए कहा तो इसी वक्त उनके साथ कांग्रेस के दिग्गज नेता मणिशंकर अय्यर भी मौजूद थे। उन्होंने इस मौके पर कहा कि तमाम सरकारी तंत्र नजीब को तलाशने में पूरी तरह से विफल रहे हैं। हमे इस बात की जानकारी नहीं है कि उस रात क्या हुआ था, आखिर क्यों उन लोगों से सवाल नहीं पूछा गया जिनकी नजीब से उस रात लड़ाई हुई थी, इससे साफ है कि कुछ ना कुछ छिपाया जा रहा है। अय्यर ने उन नौ छात्रों का जिक्र किया जिनकी नजीब से लड़ाई हुई थी, उन्होंने कहा कि जिन छात्रों की नजीब से लड़ाई हुई थी वह एक दिन पहले ही नजीब हॉस्टल से गया था। नजीब की बहन सदफ ने कहा कि जेएनयू के वीसी जगदेश कुमार ने नजीब को वापस लाने के लिए कुछ भी नहीं किया।
इसे भी पढ़ें- भाजपा सांसद परेश रावल ने कहा- ताज महल पर विवाद मूर्खता












Click it and Unblock the Notifications