आनंद शर्मा ने राज्यसभा में उठाया गांधी परिवार की सुरक्षा का मुद्दा, बोले- हमारे नेताओं की सुरक्षा राजनीति से अलग रखे सरकार

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन राज्यसभा में गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने के मुद्दे को लेकर जमकर हंगामा हुआ। राज्यसभा में कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि हमारे नेताओं की सुरक्षा का मुद्दा पक्षपात और राजनीति से परे होना चाहिए। बता दें कि गांधी परिवार के सदस्यों के अलावा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की सुरक्षा से एसपीजी कवर हटा लिया गया है।

Cong leader Anand Sharma demands restoration of SPG cover to former pm Manmohan Singh and Gandhi family

राज्यसभा में कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा मनमोहन की एसपीजी सुरक्षा वापस लेने के मुद्दे पर कहा कि गांधी परिवार की सुरक्षा की संवेदनशीलता का ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि किन कारणों से ये सुरक्षा वापस ली गई है।

वहीं, आनंद शर्मा के सवालों का राज्यसभा में जेपी नड्डा ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को राजनीति के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय ने एक तय प्रोटोकॉल का पालन किया है। जब मंत्रालय किसी नेता की सुरक्षा बढ़ाता है या कम करता है तो इस दौरान कई पहलुओं की जांच की जाती है। नड्डा ने कहा कि कोई भी फैसला राजनीति को ध्यान में रखकर नहीं लिया गया है।

बता दें कि सुरक्षा का दर्जा घटने का बाद कांग्रेस चीफ सोनिया गांधी और उनके परिवार को मिलने वाली एसयूवी गाड़ी का दर्ज भी घट गया है। इस महीने की शुरुआत में गांधी परिवार से एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) की सुरक्षा वापस ले ली गई थी और उसकी जगह उन्हें जेड-प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है। कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने के मुद्दे को लेकर लगातार मोदी सरकार पर आरोप लगा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+