'मेरे लालों की उम्र पर बहस करना फिजूल बात है'
पटना। अपने बेटों तेजस्वी और तेज की उम्र पर हो रहे बवाल पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए बोला लोगों के पास लगता है काम ही नहीं है इसलिए इस फिजूल बात पर बहस कर रहे हैं।
गौरतलब है कि लालू के बेटे तेज प्रताप के नामांकन पत्र में उनकी उम्र 25 और तेजस्वी की उम्र 26 साल बताई गई है। जिसकी वजह से छोटा बेटा बड़ा और बड़ा बेटा छोटा हो गया है।
लालू ने पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मेरे बेटों को लेकर जो हंगामा हो रहा है, वह फिजूल है। नामांकन पत्र में उम्र का जो ब्योरा दिया गया है, वह मतदाता पहचानपत्र में अंकित है। मतदाता पहचानपत्र में जो अंकित है वही नामांकन पत्र में भी लिखा है।













Click it and Unblock the Notifications