अब राघोपुर के चुनावी पिच पर बैटिंग करेंगे क्रिकेटर तेजस्वी यादव
बैंगलुरू। आज बिहार के महागठबंधन दल बिहार विधानसभा चुनाव के 243 सीटों को लिए अपने सभी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। इस बार चुनावी मैदान में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी दोनों को टिकट दिया गया है।
महागठबंधन के 242 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, लालू के दोनों 'लाल' को टिकट
लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप तो बिहार की राजनीति का बड़ा जाना-पहचाना नाम है लेकिन तेजस्वी यादव राजनीति का उभरता चेहरा है।
आईये जानते हैं तेजस्वी यादव के बारे में खास बातें...
- तेजस्वी यादव का जन्म 9 नवंबर 1989 को पटना बिहार में हुआ है।
- बेहद ही मस्त-मौला तेजस्वी क्रिकेट के खिलाड़ी रह चुके हैं।
- तेजस्वी यादव ने झारखंड टीम के लिए क्रिकेट खेला है।
- तेजस्वी आईपीएल की दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के मेंबर रह चुके हैं।
- तेजस्वी 2008, 2009, 2011 और 2012 में आईपीएल के दिल्ली टीम के हिस्सा थे।
- हालांकि इन्हें आईपीएल के बहुत मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला।
- साल 2010 में तेजस्वी पहली बार चुनावी रंग में उतरे और उन्होंने खुलकर अपने पिता लालू यादव के साथ चुनावी प्रचार में हिस्सा लिया।
- तेजस्वी काफी हाजिर जवाब माने जाते हैं।
- उन्हें जेडीयू-राजद-कांग्रेस के महागठबंधन के तहत इस बार के चुनाव में राघोपुर सीट से टिकट दिया गया है।
- लोक जनशक्ति पार्टी के चीफ राम विलास पासवान के बेटे चिराग पासवान से खुद को कंपेयर करने वाले तेजस्वी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।
-
Posted by Tejaswi Yadav on Tuesday, August 4, 2015













Click it and Unblock the Notifications