बागपत: कॉलेज में श्रुति देवी की मूर्ति को लेकर ABVP का हंगामा, राहुल गांधी ने ट्वीट कर कही ये बात

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित जैन डिग्री कॉलेज में कई सालों पहले श्रुति देवी की एक मूर्ति स्थापित की गई थी। जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दो दिन पहले बड़ी संख्या में एबीवीपी के कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे और मूर्ति हटाने की मांग को लेकर हंगामा किया। इस दौरान कॉलेज स्टाफ के साथ एबीवीपी कार्यकर्ताओं की नोकझोंक भी हुई। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में अब कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर बिना नाम लिए एबीवीपी पर निशाना साधा है।

Baghpat

एबीवीपी की मूर्ति हटाने वाली मांग पर जैन समाज और कॉलेज प्रबंधन भी खुलकर सामने आया। उनके मुताबिक ऐसी मांग जैन समाज और श्रुती देवी का अपमान है। ऐसे में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की जाए, हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए बागपत पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं घटना का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा- 'लगेगी आग तो आएंगे घर कई जद में, यहां पे सिर्फ हमारा मकान थोड़ी है...'।

मूर्ति पर क्यों है विवाद?
कॉलेज प्राचार्य के मुताबिक श्रुति देवी जैन धर्म की आस्था का प्रतीक हैं, ऐसे में 2016 में परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित की गई थी। इस बीच कुछ लोगों ने छात्रों को मूर्ति को लेकर गुमराह करना शुरू कर दिया। जिस वजह से हंगामा हो रहा है। वहीं ABVP कार्यकर्ताओं के मुताबिक मां सरस्वती की मूर्ति के सिर पर जैन मुनि को दर्शाया गया है। 2016 में जब मूर्ति लगी तो भी विवाद हुआ था, ऐसे में उसे ढककर रख दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि मूर्ति के जरिए मां सरस्वती की एक अलग पहचान बनाई जा रही है, जो वो विल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+