कोरोना के नए डेल्टा वेरिएंट का बढ़ा खतरा, मणिपुर में 10 दिन के कर्फ्यू का ऐलान
नई दिल्ली, 16 जुलाई। देश में कोरोना की दूसरी लहर में हजारो लोगों की जान चली गई। पिछले कुछ दिनों में कोरोना के नए मामलों की संख्या जरूर घटी है लेकिन कोरोना के नए डेल्टा वेरिएंट का खतरा लगातार देश में बढ़ता जा रहा है। जिस तरह से मणिपुर में डेल्टा वेरिएंट के नए मामले सामने आ रहे हैं उसे देखते हुए मणिपुर की सरकार ने प्रदेश में 10 दिन के लिए पूरी तरह से कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। यह कर्फ्यू 18 जुलाई से प्रदेशभर में लागू होगा।

इससे पहले गुरुवार को मणिपुर में पिछले कुछ दिनों की तुलना में सर्वाधिक मामले सामने आए हैं। प्रदेश में अभी तक कोरोना के कुल 80521 मामले सामने आ चुके हैं जबकि अकेले गुरुवार को 8210 नए मामले सामने आए थे। गुरुवार को मणिपुर में कोरोना से 17 लोगों की मौत हो गई। गौर करने वाली बात है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की आपातकालीन कमेटी ने गुरुवार को कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर अलर्ट जारी किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि यह वेरिएंट दुनियाभर में फैल सकता है और महामारी को और भी खतरनाक बनाने की इसमे क्षमता है।












Click it and Unblock the Notifications