महबूबा मुफ्ती के 'देशद्रोही' ट्वीट के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत

नई दिल्ली- जम्मू के एक एक्टिविस्ट ने पीडीपी नेता और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के एक 'देशद्रोही' ट्वीट के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की है। अपनी शिकायत में उन्होंने महबूबा के ट्वीट को चुनाव आचार संहिता का भी उल्लंघन बताया है।

Complaint against Mehbooba Mufti over ‘seditious’ tweet

दरअसल, शिकायत में महबूबा की उस ट्वीट का जिक्र है, जो उन्होंने 8 अप्रैल को किया था। उस ट्वीट में पीडीपी नेता महबूबा ने लिखा था, "कोर्ट में समय क्यों जाया करें। बीजेपी की ओर से धारा 370 (Article 370) खत्म करने का इंतजार कीजिए। इससे स्वत: हम चुनाव लड़ने से अलग हो जाएंगे, क्योंकि उसके बाद भारतीय संविधान जम्मू-कश्मीर में लागू ही नहीं होगा।"

एक्टिविस्ट सुरेश सी खजुरिया ने कहा है कि उन्होंने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए शिकायत दर्ज कराई है। वे चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ रिप्रेजेंटेशन ऑफ पीपुल एक्ट-1951, राज्य के कानून, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट और मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के लिए उनपर कानूनी कार्रवाई हो।

गौरतलब है कि महबूबा अनंतनाग चुनाव क्षेत्र से लोकसभा की प्रत्याशी हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक लोकसभा उम्मीदवार के तौर पर महबूबा ने भारतीय संविधान का शपथ लिया है, लेकिन उनका व्यवहार राजद्रोह है, देश की एकता और अखंडता के लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा कि महबूबा ने जानबूझकर भारत सरकार के खिलाफ असंतोष पैदा करने की कोशिश की है, जिसमें प्राथमिक तौर पर राजद्रोह का मामला बनता है। यही नहीं उन्होंने विभिन्न वर्गों में शत्रुता बढ़ाने का भी प्रयास किया है, जो रनबीर पीनल कोड (RCC) के तहत दंडात्मक मामला है। वे 12 अप्रैल को जम्मू के जिलाधिकारी रमेश कुमार के पास भी ऐसी ही शिकायत दर्ज करा चुके हैं।

गौरतलब है कि खजुरिया राज्य सरकार द्वारा बनाई गई प्रबुद्ध नागरिक सलाहकार कमिटी का भी हिस्सा रह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+