जेठमलानी के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत

लखनऊ | भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने बुधवार को राष्ट्रीय महिला आयोग से शिकायत कर विवादित संत आसाराम पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली लड़की के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ठाकुर ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा को भेजे अपने प्रत्यावेदन में कहा कि आसाराम के वकील जेठमलानी ने पीड़ित लड़की के लिए कथित रूप से कहा था कि वह एक गंभीर बीमारी से पीड़ित है जो महिलाओं को पुरुषों की ओर आकर्षित करती है। इसकी जांच होनी चाहिए।

ठाकुर ने कहा है कि देश के चोटी के अधिवक्ता द्वारा बिना आधार के इस प्रकार की गई टिप्पणी अत्यंत आपत्तिजनक हैं क्योंकि यह ऐसे व्यक्ति द्वारा की गई जिनका बड़ा सामाजिक रसूख है। यह पीड़ित लड़की के साथ ही सम्पूर्ण महिला समाज के प्रति सार्वजनिक रूप से की गई अनुचित टिप्पणी भी प्रतीत होती है।

Complain against lawyer Ram Jethmalani

ठाकुर ने आयोग से तत्काल इस प्रकरण की जांच कराकर नियमानुसार विधिक कार्रवाई का अनुरोध किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+