मुंबई एयरपोर्ट पर व्‍हील चेयर पर दिखे कॉमेडियन कपिल शर्मा, मीडिया को दी 'गाली'

मुंबई। मशहूर कॉमेडियन और एक्‍टर कपिल शर्मा मुंबई एयरपोर्ट पर स्‍पॉट किए गए। वो व्‍हीलचेयर पर थे जिसने उनके फैंस को परेशानी में डाल दिया है। फैंस यह जानना चाहते हैं कि कपिल को आखिर हुआ क्‍या है। परेशानी की सबब इस बात से भी है कि कपिल को व्‍हील चेयर पर जो ले जा रहा है उस शख्‍स ने पीपीई किट पहनी हुई है। हालांकि अभी तक कपिल के व्हीलचेयर पर होने की असली वजह सामने नहीं आई है। लेकिन सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद लोग उनकी हेल्‍थ को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं और उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। आपको बता दें कि कपिल शर्मा शो कुछ दिनों के लिए बंद किया गया है। ब्रेक के बाद इसे फिर से शुरू किया जाएगा। अभी तक कोरोना के चलते शो में दर्शक नहीं थे, लेकिन जब शो दोबारा शुरू होगा तब ऑडियंस भी दिखेगी।

शूटिंग से लौट रहे थे कपिल शर्मा

शूटिंग से लौट रहे थे कपिल शर्मा

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कपिल शर्मा अपने आने वाले प्रोजेक्टस कि शूटिंग को खत्म वापस लौट रहे थे। कपिल की यह हालत देख फैंस भी परेशान हो गए। व्‍हील चेयर पर बैठे कपिल ने ब्लैक कलर का ट्रैक सूट पहना था और व्हाइट कलर का मास्क लगाया हुआ था। आपको बता दें कि कपिल शर्मा दूसरी बार पापा बने हैं। कपिल की पत्नी ने फरवरी में बेटे को जन्म दिया। कपिल अब एक बेटी और बेटे के पिता हैं।

मीडिया को दी गाली

व्‍हील चेयर पर बैठकर जाते हुए जब कपिल को मीडिया ने फॉलो किया तो उन्‍होंने कैमरामैन को अपशब्‍द कहे। व्‍हील चेयर पर जाते वक्‍त कपिल सभी के कह रहे थे चलो यहां से निकलो सभी। इसके बाद जब फोटोग्राफर्स साइड हो जाते हैं तो कपिल कहते हैं उल्लू के पट्ठे। कपिल की इस बात को सुनकर कैमरा मैन कहते हैं, रिकॉर्ड हो गया सर थैंक्यू।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए कपिल शर्मा

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए कपिल शर्मा

कपिल के इस वीडियो पर यूजर्स उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। वो कमेंट कर रहे हैं कपिल शर्मा में इतना घमंड। इतना तो किसी बड़े स्टार में भी एटीट्यूड नहीं होता। लगता है सक्सेस सर चढ़ गई है। तो किसी ने कमेंट किया, कपिल के पीआर कॉल करके ये वीडियो हटाने के लिए बोलेंगे, लेकिन आप हटाना मत. कपिल का ये रूप सभी को दिखना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+