कपिल शर्मा की शादी के बाद भारती सिंह ने कुछ इस तरह किया भाभी गिन्नी का स्वागत!

कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से लेकर फैंस कपिल और गिन्नी को शादी की बधाइयां दे रहे हैं। अब कपिल की बहुत करीबी दोस्त और कॉमेडियन भारती सिंह ने जोड़े को बधाई देते हुए उनका परिवार में स्वागत किया है।

नई दिल्ली। कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से लेकर फैंस कपिल और गिन्नी को शादी की बधाइयां दे रहे हैं। अब कपिल की बहुत करीबी दोस्त और कॉमेडियन भारती सिंह ने जोड़े को बधाई देते हुए उनका परिवार में स्वागत किया है। भारती ने 'गिन्नी भाभी' के स्वागत में लिखा कि हमारी सबसे अच्छी दोस्त होने के लिए शुक्रिया गिन्नी।

Bharti Singh, Kapil Sharma

कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ के लिए कॉमेडियन भारती सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'कपिल और गिन्नी को दिल से बधाई। आप दोनों को हमेशा खुशी मिलती रही। परिवार में आपका स्वागत है गिन्नी। हमारी बेस्ट फ्रेंड और सबसे अच्छी भाभी होने के लिए शुक्रिया भाभी।'

कपिल और गिन्नी की शादी पंजाबी रीति-रिवाज से 12 दिसंबर को हुई थी। इसमें कपिल के शो का लंबे समय तक हिस्सा रहे सुमोना चक्रवर्ती, कृष्णा अभिषेक, राजीव ठाकुर, भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया, आरती सिंह, सुदेश लहरी, चंदन प्रभाकर और राजीव भी पहुंचे थे।

कपिल की शादी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल ने सुरक्षा इंतजामों पर 10 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। हालिया इंटरव्यू में अपनी होने वाली बीवी गिन्नी के बारे में कपिल ने कहा कि ये बहुत ही आध्यात्मिक हैं, इसके पूजा-पाठ का ही असर है कि आज मैं ठीक हूं, मैं इसकी हर बात हमेशा मानूंगा क्योंकि मुझे पता है कि ये सही होती है, मेरे लिए ये दुआ मांगती हैं। मेरे भले के लिए वह हमेशा आस-पास रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+