महाराष्ट्र में कोरोना विस्फोट के बाद सभी कॉलेज 15 फरवरी तक बंद, हिमाचल प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लागू

नई दिल्ली, जनवरी 05। देश के कई बड़े महानगरों में बुधवार को जबरदस्त कोरोना विस्फोट हुआ है, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में बुधवार को कोरोना के नए मामले बहुत ही डराने वाले सामने आए। इसको देखते हुए राज्य सरकारों ने प्रतिबंध और कड़े करने का ऐलान किया है। महाराष्ट्र सरकार ने सभी कॉलेजों को 15 फरवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं विश्वविद्यालयों के अंदर फिजिकल क्लासेस बंद कर दी गई हैं। अब क्लासेस ऑनलाइन होंगी। नागपुर जिले में पहली से लेकर 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को 31 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है।

Corona restrictions

हिमाचल में भी पाबंदियां

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हिमाचल प्रदेश में भी सख्त पाबंदियों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य सरकार ने नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। ये नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, स्टेडियम, स्विमिंग पूल, जिम, लंगर हॉल को बंद कर दिया गया है। साथ ही मैरिज हॉल और बैक्वेंट हॉल में सिर्फ 50 फीसदी क्षमता के साथ कार्यक्रम की अनुमति होगी।

मुंबई और दिल्ली में फूटा कोरोना का बम

आपको बता दें कि बुधवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 26538 केस मिले। अकेले मुंबई के अंदर 15 हजार से अधिक केस मिले। वहीं राजधानी दिल्ली में कोरोना के दैनिक मामले 10 हजार को पार कर गए। बात करें हिमाचल प्रदेश की तो मंगलवार को हिमाचल में 260 नए केस मिले थे, जो सोमवार को 137 थे। आपको बता दें कि कोविड टास्क फोर्स के प्रमुख ये ऐलान कर चुके हैं कि देश में कोरोना की तीसरी लहर का आगाज हो चुका है, जबकि दिल्ली में कोरोना की पांचवी लहर आ चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+