देश के इस हिस्से में पड़ रही है जमा देने वाली ठंड, -13.2 डिग्री पहुंचा तापमान
अधिकारी के मुताबिक, मौसम अभी ठंडा और ड्राई रहेगा। जम्मू कश्मीर में अगले 24 घंटों तक ऐसे ही मौसम बरकरार रहने की संभावना है।
श्रीनगर। सर्दियां आते ही जम्मू-कश्मीर बर्फ से ढक चुका है। गुरुवार की रात जम्मू सिटी में इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। यहां का तापमान 6.5 डिग्री था। जबकि लद्दाख क्षेत्र के लेह में तापमान माइनस में पहुंच गया। गुरुवार रात लेह का तापमान माइनस 13.2 डिग्री था। जो कि इस सीजन का सबसे कम तापमान है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, 'सर्दियों के इस सीजन में गुरुवार को 6.5 डिग्री तापमान के साथ जम्मू कश्मीर सबसे ज्यादा सर्द रात का गवाह बना।'
उन्होंने बताया कि श्रीनगर का तापमान 3.6 डिग्री था जबकि पहलगाम का तापमान 6.2 डिग्री और गुलमर्ग का तापमान 4.8 डिग्री था। कारगिल टाउन में तापमान 9.4 डिग्री रहा।
जम्मू क्षेत्र के कटरा टाउन में तापमान 8 डिग्री था। बन्निहाल में 1 डिग्री और भदेरवाह में 1.2 डिग्री तापमान था।
अधिकारी के मुताबिक, मौसम अभी ठंडा और ड्राई रहेगा। जम्मू कश्मीर में अगले 24 घंटों तक ऐसे ही मौसम बरकरार रहने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications