पहाड़ों में हुई बर्फबारी ने मैदानों में बढ़ाई ठंड, कई राज्यों में शीत लहर का अलर्ट जारी

नई दिल्ली, 18 दिसंबर: उत्तर भारत समेत देश के अन्य हिस्सों में ठंड धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगी है। उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में लगातार गिरावट जारी है, कई राज्यों में ठिठुरन में तेज बढ़ोतरी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भारत के उत्तर और उत्तर-पश्चिम हिस्सों में शीत लहर की भविष्यवाणी की है। उत्तरी पर्वतीय राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं।

उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में भयानक शीत लहर की आशंका

उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में भयानक शीत लहर की आशंका

आईएमडी महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि, पिछले 3 दिनों से उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। आज की स्थिति के अनुसार इन क्षेत्रों में रात का तापमान सामान्य से कम और गंभीर शीत लहर की स्थिति बनने की संभावना है।

21 दिसंबर के बाद हालात और बिगड़ सकते हैं

21 दिसंबर के बाद हालात और बिगड़ सकते हैं

उन्होंने कहा कि, हम उम्मीद कर रहे हैं कि ये हालात 21 दिसंबर तक पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और यूपी के कुछ हिस्सों में बने रहेंगे। इसके बाद न्यूनतम तापमान में थोड़ा और वृद्धि होने की उम्मीद है और इसलिए शीत लहर की स्थिति बढ़ सकती है। उत्तर पश्चिम भारत में दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे है। इसलिए, यहां की शीत लहर की स्थिति पर सामान्य दिन के तापमान से कम प्रतिकूल असर पड़ रहा है। दिन का तापमान 21 दिसंबर तक सामान्य से नीचे रहने की उम्मीद है।

दिल्ली-उत्तराखंड में यलो अलर्ट

दिल्ली-उत्तराखंड में यलो अलर्ट

दिल्ली में मौसम विभाग ने अगले 3 दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आगामी 4-5 दिनों में दिल्ली का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं आईएमडी ने उत्तराखंड में 18 से 21 दिसंबर तक शीत लहरों को लेकर येलो अलर्ट जारी किया। शुक्रवार, 17 दिसंबर को राज्य में सबसे कम तापमान रानीचौरी (-2.7 डिग्री सेल्सियस), मुक्तेश्वर (0.2 डिग्री सेल्सियस), मसूरी (0.9 डिग्री सेल्सियस, पिथौरागढ़ (0.9 डिग्री सेल्सियस), और नई टिहरी (1.4 डिग्री सेल्सियस) में दर्ज किया गया।

Recommended Video

    Weather Update: Rajasthan में हाड़ कंपाने वाली सर्दी, 12 साल का Record टूटा | वनइंडिया हिंदी
    घने कोहरे से प्रभावित होगा जनजीवन

    घने कोहरे से प्रभावित होगा जनजीवन

    मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा, चंडीगढ़ में 18 से 20 तारीख के दौरान घने/अत्यंत घने कोहरे का असर देखने को मिलेगा। इसी तरह 18 से 19 दिसंबर के दौरान उत्तरी राजस्थान में असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी घना कोहरा रह सकता है। इसका असर कुछ एयरपोर्ट, हाइवे और रेल रूट पर देखने को मिल सकता है। अगले 4 दिनों तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में शीत लहर/ गंभीर शीत लहर की स्थिति बनी रह सकती है।

    द्रास में न्यूनतम तापमान शून्य से 19.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा

    द्रास में न्यूनतम तापमान शून्य से 19.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा

    कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने के साथ ही घाटी में अधिकतर जगह रात के समय तापमान शून्य से नीचे है। आईएमडी के मुताबिक, घाटी में अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है, जबकि दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे है। लद्दाख के द्रास में न्यूनतम तापमान शून्य से 19.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। ये देश का सबसे ठंड़ा स्थान रहा।

    महाराष्ट्र और राजस्थान में भी कड़ाके की ठंड

    महाराष्ट्र और राजस्थान में भी कड़ाके की ठंड

    मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिमी भारत और महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है। अगले 4 दिनों में मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। राजस्थान में मौसम विभाग ने प्रदेश में 19 दिसंबर तक शीतलहर से अति शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। इस अलर्ट के मुताबिक, राजस्थान के उत्तरी भाग के कुछ जिले, जिनमें चुरू, सीकर, झुंझुनू, हनुमानगढ़ शामिल है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+