Cold Wave की चपेट में पांच राज्य, IMD का रेड अलर्ट, कोहरे और शीतलहरी से अभी राहत नहीं !
कड़ाके की ठंड के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पांच राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक शीतलहरी और कोहरे से अभी राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

रविवार को कड़ाके की ठंड का आलम ये रहा कि कई इलाकों में पारा 1.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। सर्द मौसम और घने कोहरे के बीच शीतलहरी लोगों की कड़ी परीक्षा ले रही है। गंभीरता को भांपते हुए मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है। घना कोहरा बना रहेगा। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने कहा, दिल्ली में चल रही शीतलहर के मद्देनजर दिल्ली के सभी निजी स्कूलों को 15 जनवरी 2023 तक बंद रहेंगे।
Recommended Video
कोहरे और शीतलहरी से राहत
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के वैज्ञानिक डॉ आरके जेनामणि ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और यूपी के लिए रेड व राजस्थान और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। घना कोहरा छाया रहेगा। 10 जनवरी के बाद शीत लहर नहीं होगी। उन्होंने बताया 10 जनवरी की रात से नया Western Disturbance (पश्चिमी विक्षोभ) आने वाला है। इसलिए 10 जनवरी की रात से घने कोहरे और शीतलहर जैसी सभी स्थितियां समाप्त हो जाएंगी।
रेड और ऑरेंज अलर्ट
हल्की हवाओं और उच्च नमी के कारण सोमवार से शुरू हो रहे हफ्ते में अगले तीन दिन बेहद घना कोहरा छाने की आशंका है। विजिविलिटी जीरो मीटर तक होने की आशंका है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश घने कोहरे की आशंका है। कई राज्यों के लिए रेड अलर्ट के अलावा ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।
स्कूलों को बंद करने का फैसला
कड़ाके की ठंड के कारण झारखंड सरकार ने पहली से पांचवीं कक्षा तक स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया है। सचिव ने कहा है कि 16 जनवरी से क्लास दोबारा शुरू होगा। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भी शीतलहर के कहर की खबर है। खराब मौसम के कारण आठवीं कक्षा तक स्कूलों को 11 जनवरी तक बंद रखा जाएगा। बिहार में भी घने कोहरे के कारण तीसरी बार स्कूलों की छुट्टी बढ़ानी पड़ी है। 14 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। भागलुपर भी भयंकर कोहरे से जूझ रहा है।

ट्रेनों पर भी असर
पंजाब, राजस्थान भी भीषण ठंड की मार से त्रस्त हैं। सीकर में तापमान शून्य से आधा डिग्री नीचे है। दो हफ्ते में सात बार ऐसा हुआ जह तापमान शून्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया। घने कोहरे के कारण ट्रेन की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा है। बिहार से दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। कई हिस्सों में ट्रेनों को रद्द किए जाने की भी खबरें हैं।












Click it and Unblock the Notifications