नौ महीने की सैलरी लीजिए और अच्‍छे संबंधों के साथ छोड़िए नौकरी

कंपनी ने अपने कर्मचारियों को हटाने के लिए कुछ खास कैटिगरी के वरिष्ठ कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने के बदले अच्छी-खासी रकम ऑफर कर रही है।

चेन्‍नई। कॉग्निजेंट टेक्नॉलजी बड़े-बड़े पदों पर बैठे अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। पर कंपनी ने अपने कर्मचारियों को हटाने के लिए कुछ खास कैटिगरी के वरिष्ठ कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने के बदले अच्छी-खासी रकम ऑफर कर रही है। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को मेल भेजकर छह या नौ महीने की तनख्‍वाह लेकर नौकरी छोड़ने की बात कही है।

नौ महीने की सैलरी लीजिए और अच्‍छे संबंधों के साथ छोड़िए नौकरी

कॉग्ननिजेंट ने मंगलवार की रात डी प्लस श्रेणी के कर्मचारियों को मेल भेजकर प्रस्ताव दिया कि वो छह या नौ महीने की सैलरी लेकर सौहार्दपूर्ण माहौल में कंपनी छोड़ दें। इस श्रेणी में निदेशक और वरिष्‍ठ उप निदेशक जैसे पदों पर काम करने वाले लोग हैं। इस ऑफर के तहत निदेशकों को नौ महीने जबकि सहायक एवं वरिष्ठ उप अध्‍यक्ष के पद पर काम करने वाले लोगों को छह महीने की तनख्‍वाह दी जाएगी।

टीओआई की खबर के मुताबिक इस श्रेणी में कम से कम 1,000 अधिकारी आएंगे। पर कॉग्ननिजेंट ने इन श्रेणी में आने वाले अधिकारियों की संख्या की जानकारी नहीं दी। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि हम कुछ उपयुक्त लीडर्स को अपनी मर्जी से नौकरी छोड़ने के लिए एक पैकेज ऑफर कर रहे हैं। ये हमारे कुल कर्मचारियों का बहुत छोटा सा हिस्सा हैं। प्रवक्‍ता ने बताया कि यह डिजिटल स्पेस में शिफ्ट करने और उच्चस्तरीय विकास को बढ़ावा देने की हमारी रणनीति के लिए जरूरी और उससे संबंधित है।'

कॉग्ननिजेंट ने पिछले दो दशकों में जबरदस्‍त तेजी से विकास किया है, पर अब कंपनी की गति मंद पड़ने लगी है। यही वजह है कि कंपनी पर अभी मार्केट की नजर है। पिछले साल इसने अपनी ग्रोथ के अनुमान में तीन बार कटौती की थी।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+