कच्छ के नजदीक देखे गए पाक कमांडो, नेवी ने जारी किया बंदरगाहों को अलर्ट

नई दिल्ली। नौसेना ने गुजरात के सभी बंदरगाहों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है। तटरक्षक सुरक्षाबलों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। कांदला बंदरगाह पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस अलर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तानी कमांडो कच्छ में घुस सकते हैं। इस कारण तटरक्षक सुरक्षाबलों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, कच्छ के नजदीक पाकिस्तानी कमांडो देखे गए हैं।

सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

इंटेलिजेंस सूत्रों के मुताबिक, बीएसएफ और इंडियन कोस्ट गार्ड के साथ-साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। इस अलर्ट में कहा गया है कि पाक प्रशिक्षित कमांडो या आतंकी छोटी नौकाओं के जरिए कच्छ के खाड़ी क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर सकते हैं, इसे देखते हुए पूरे इलाके में सतर्कता और गश्त बढ़ाई जा रही है। दरअसल, जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद भारत पर आतंकी हमले की आशंका लगातार बढ़ गई है। पाकिस्तान की ओर से आतंकियों की घुसपैठ की कोशिशें की जा रही है।

कच्छ के खाड़ी क्षेत्र में घुस सकते हैं आतंकी

भारतीय नौसेना ने आशंका जताई थी कि आतंकी पानी के रास्ते आतंकी हमला कर सकते हैं। भारतीय नौसेना के मुताबिक आतंकवादी पानी के रास्ते भारत पर अटैक की साजिश रच रहे हैं। नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने जानकारी दी थी कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद अपने अंडरवाटर विंग के आंतकियों को ट्रेनिंग दे रहा है।

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद बौखलाया पाक

नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने बताया था कि हमें खूफिया जानकारी मिली है कि जैश-ए-मोहम्मद के अंडरवाटर विंग के आतंकियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्होंने कहा था कि भारतीय नौसेना अलर्ट पर है और उनपर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि हम देशवासियों को आश्वस्त करना चाहेंगे कि हम पूरी तरह से अलर्ट पर हैं। बता दें कि जम्मू कश्मीर पर भारत सरकार के रुख से आतंकवादियों के बीच हलचल है। आतंकी किसी तरह कश्मीर घाटी के रास्ते घुसकर भारत में अशांति फैलाना चाहते हैं। धारा 370 हटाने के बाद से पाकिस्तान भारत पर हमले की धमकी दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+