'2024 में होगी में गठबंधन की केंद्र सरकार', लोकसभा चुनाव को लेकर केसीआर का बड़ा दावा
तेलंगाना के सीएम केसीआर ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। बीआरएस पार्टी के प्रमुख ने दावा किया है कि केंद्र में अगली सरकार विपक्षी दलों को गठबंधन आईएनडीआईए की होगी। केसीआर दोनों राष्ट्रीय दलों (बीजेपी और कांग्रेस) को निशाने पर लेते हुए कहा कि देश में बीड़ी श्रमिकों को कभी एक रुपया भी नहीं दिया। सीएम ने बीड़ी श्रमिकों को लेकर चिंता व्यक्त की और कहा कि अगर बीआरएस सत्ता में आती है तो उन्हें पेंशन भी देने का काम किया जाएगा।
कांग्रेस, भाजपा और बीआरएस समेत तेलंगाना के सभी राजनीतिक दलों ने इस बार चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए अपनी पूरी ताकत के साथ जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इस बीज आरोप और प्रत्यारोपों का दौर तेज है। मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने कहा कि तेलंगाना में पूर्व की कांग्रेस और मौजूदा केंद्र में बीजेपी की सरकार ने बीड़ी श्रमिकों की उपेक्षा की। सीएम ने दावे के साथ भाजपा और कांग्रेस से तेलंगाना की जनता भली भांति परिचित है।

बीआरएस नेता ने कहा कि तेलंगाना विधानसभा चुनाव तो क्या इस बार भाजपा लोकसभा चुनाव में भी जीत दर्ज नहीं कर पाएगी। इस बार 2024 में केंद्र में गठबंधन सरकार बनेगी और बीआरएस सांसदों की सरकार में अहम भूमिका होगी।
सीएम ने बीजेपी और कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि तेलंगाना के लिए दोनों पार्टियां तेलंगाना के लिए बेकार हैं। उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में कैसे धरणी पोर्टल की उपेक्षा की। लेकिन इस बार अगर कांग्रेस राज्य में आ गई तो किसानों के लिए संकट की स्थिति होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस बार लोगों को जीतने का मौका नहीं देना चाहिए। सीएम ने बीआरएस की प्रशंसा करते हुए कहा कि अगर राज्य में भारत राष्ट्र समिति की सरकार बनेगी तभी लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं को समय से और पारदर्शी तरीके से लाभ मिल पाएगा।
सीएम ने बातें येलारेड्डी और मेडक विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "अगर लोकसभा चुनाव में सभी बीआरएस उम्मीदवार चुने जाते हैं, तो बीआरएस केंद्र में अपनी ताकत दिखाएगा। वास्तव में, इन दो राष्ट्रीय दलों के कारण तेलंगाना को बहुत नुकसान हुआ। भविष्य क्षेत्रीय दलों के हाथ में है।"












Click it and Unblock the Notifications