VIDEO: CNN के एंकर ने मानव खोपड़ी में पी शराब, खाया मनुष्य का दिमाग, अब हर ओर हो रही है आलोचना
'सीएनएन अपनी ताकत और प्रभाव का गलत इस्तेमाल कर रहा है। इससे लोगों के बीच में हिंदू धर्म को लेकर गलत धारणा बन सकती है और डर बढ़ सकता है।'
नई दिल्ली। सीएनएन के न्यूज एंकर रजा असलान ने अपनी सीरीज बिलीवर की शूटिंग के दौरान भारत में मनुष्य का दिमाग खाया है, जिसके बाद से हिंदू धर्म के लोग उनकी खूब आलोचना कर रहे हैं। यह एपिसोड रविवार को प्रसारित किया गया, जिसके बाद से अमेरिका में रहने वाले अधिकतर हिंदू रजा असलान का खास तौर पर खफा हैं। अमेरिकन कांग्रेस में इकलौती हिंदू तुलसी गाबार्ड ने भी इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है। तुलसी ने एक ट्वीट भी किया है, जिसमें लिखा है- सीएनएन अपनी ताकत और प्रभाव का गलत इस्तेमाल कर रहा है। इससे लोगों के बीच में हिंदू धर्म को लेकर गलत धारणा बन सकती है और डर बढ़ सकता है।

रजा असलान में पहले खोपड़ी में शराब पी और फिर मनुष्य का दिमाग खाया। यही उनकी निंदा का विषय बना हुआ है। रजा असलान अघोरियों से बनारस में मिले थे। वहां पर उन्होंने गंगा किनारे बैठकर अघोरी बाबाओं के साथ पूजा-पाठ भी किया। यहां आपको बता दें कि अघोरी सिर्फ हिंदु धर्म और शिव भगवान में विश्वास करते हैं। वह मानते हैं कि कुछ भी उनके शरीर को अपवित्र नहीं कर सकता है। वहीं दूसरी ओर, अघोरियों की इस विचार धारा और तौर-तरीकों को हिंदू धर्म में कोई मान्यता नहीं दी जाती है। ये भी पढ़ें- सड़क हादसे का खौफनाक वीडियो, लापरवाही ने ले ली जान,देखें Video
जहां एक ओर हर ओर से रजा असलान की आलोचना हो रही है, वहीं रजा लोगों की प्रतिक्रिया पर काफी मस्ती कर रहे हैं। फेसबुक पर रजा असलान ने लिखा है कि क्या आपको पता है खोपड़ी का स्वाद कैसा होता है? बिल्कुल कोयले के जैसा! उसे कुरकुरा होने तक जलाया गया था। रजा के इस तरह के बयानों से लोगों की भावनाएं और अधिक भड़क रही हैं।
44 साल के रजा असलान ने गंगा के किनारे अघोरी बाबा के साथ बैठकर पूजा-पाठ तो किया ही, साथ ही शव की राख को भी अपने चेहरे पर लगवाया। वीडियो में भी यह साफ दिख रहा है कि पहले अघोरी बाबा ने वह राख अपने चेहरे पर लगाई और फिर रजा के चेहरे पर।












Click it and Unblock the Notifications