सड़क हादसे का खौफनाक वीडियो, लापरवाही ने ले ली जान,देखें Video
सड़क पर थोड़ी सी जल्दीबाजी देती है मौत को दस्तक, चेन्नई में हुए इस खौफनाक वीडियो को देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
चेन्नई। अगर आप भी यूटर्न के बजाए रॉग साइट में बाइक निकालने की कोशिश करते है तो ये खबर आपके लिए सबक है कि आपकी थोड़ी सी जल्दीबाजी आपको मौत के मुंह में धकेल सकती है। ये वीडियो उन लोगों के लिए सीख है जो अपना थोड़ा सा वक्त बचाने के लिए गलत दिशा में गाड़ी चलाने से भी परहेज नहीं करते। चेन्नई में ऐसी ही गलती दो युवकों को भारी पड़ी। एक ने इसकी कीमत जान देकर चुकाई तो दूसरे को जेल जाकर अपनी गलती पर पछताना पड़ा।

चेन्नई के वीडीपी गोल्डन बीच रिसॉर्ट के पास हुए हादसे में लापरवाही की वजह से 22 साल के युवक की जान चली गई। इस हादसे का पूरा वीडियो पास के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों ही युवक गलत दिशा से आ रहे थे। यू-टर्न लेने के बजाए दोनों ने रॉग साइड से बाइक घुमा ली। जैसे ही दोनों ने रोड क्रॉस करने की कोशिश की आपस में टकरा गए। इस टक्कर से दोनों का संतुलन बिगड़ गया। एक वहीं गिर गया, जबकि दूसरा बाइक सवार थोड़ी दूर पर गिरा।
वो संभल पाता तभी पीछे से आ रही बस ने उसे कुलच दिया।हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। न्यूज मिनट की रिपोर्ट के मुताबिक बाइकर्स की पहचान 20 साल के साजन और 22 साल के लोकेश के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बस के ड्राइवर गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दूसरे बाइक को भी इरेस्ट कर लिया गया है, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। देखिए इस हादसे का खौफनाक वीडियो और सबक ले...












Click it and Unblock the Notifications