टूटने वाली है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप की शादी!
यूरोप में शर्त राष्ट्रपति पद का कार्यकाल खत्म होने तक खत्म हो जाएगी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप की शादी और इनकी शादी यूरोप की टॉप 10 शर्तों में से एक।
वॉशिंगटन। यूरोप में इन दिनों अजीब-गरीब शर्त लग रही है और यह शर्त जुड़ी है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप से। यूरोप में इनकी शादी को लेकर शर्त लग रही है।

यूरोप की टॉप शर्त
यूरोप का सट्टा बाजार इस समय मीडिया के लिए कई खबरें लेकर आ रहा है। यूरोप में इन दिनों सट्टा बाजार में डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप पर शर्तलग रही है। सट्टा बाजार में टॉप 10 शर्तों में टॉप पर जो शर्त है वह है ट्रंप और मेलानिया की शादी का टूटना। यहां पर शर्त लगाई जा रही है कि ट्रंप प्रशासन का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। इस बात पर 10 डॉलर के मुकाबले 60 डॉलर की शर्त लगी है। हालांकि इसमें खास बात यह है कि इन चार वर्षों में नजर रखी जाएगी कि दोनों तलाक के पेपर कब दाखिल करते हैं। 70 वर्षीय रियल एस्टेट बिजनेसमैन ट्रंप के साथ ही साथ उनकी पत्नी मेलेनिया भी काफी चर्चा में रही हैं।
पुतिन भी शर्त का हिस्सा
मेलेनिया, डोनाल्ड ट्रंप की तीसरी पत्नी हैं और वह, युगोस्लाविया, जिसे अब स्लोवेनिया के नाम से जानते हैं, वहां की सुपर मॉडल रह चुकी हैं। वह पहली ऐसी फर्स्ट लेडी हैं जो अमेरिकी नागरिक नहीं हैं। मेलेनिया वर्ष 1996 से अमेरिका में रह रही हैं और वर्ष 2006 में उन्हें अमेरिका की नागरिकता मिली थी। ट्रंप से 24 वर्ष छोटी मेलानिया ने 22 जनवरी 2005 में ट्रंप से शादी की थी। शर्तों की लिस्ट में दूसरी शर्त ट्रंप के दोस्त और रूसी राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन से जुड़ी है। रूस में अगले वर्ष चुनाव होने वाले हैं। यूरोप में इस बात पर शर्त लग रही है कि वर्ष 2018 में पुतिन राष्ट्रपति का चुनाव जीतेंगे या नहीं। वहीं लोग इस बात पर भी शर्त लगा रहे हैं ट्रंप आयरलैंड के नागरिकों को भी अमेरिका में आने से रोक सकते हैं।
-
Iran Vs America War: परमाणु ठिकाने, हॉर्मुज की नाकेबंदी और सम्मान की जंग! ईरान क्यों नहीं चाहता युद्ध खत्म हो? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
Iran Israel War: क्या 9 अप्रैल को खत्म हो जाएगा ईरान-इजरायल युद्ध? ट्रंप के दावे का क्या है मतलब? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video












Click it and Unblock the Notifications