5 राज्यों में चुनाव खत्म होते ही महंगाई का झटका, दिल्ली-NCR में बढ़े CNG के दाम

नई दिल्ली, 7 मार्च: चुनाव आयोग ने जनवरी में पांच राज्यों में चुनाव का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद से पेट्रोलियम पदार्थों के दाम नहीं बढ़े थे। अब मतदान प्रक्रिया खत्म होते ही दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में इजाफा हुआ है। दिल्ली में अब सीएनजी 50 पैसे महंगी मिलेगी, जबकि नोएडा-गाजियाबाद में एक रुपये दाम बढ़े हैं। ऐसे में अब लोगों को कार चलाना महंगा पड़ेगा।

cng

सीएनजी की नई कीमतें 8 मार्च 2022 सुबह 6 बजे से लागू हो जाएंगी। इसके बाद दिल्ली में सीएनजी 57.51 रुपये प्रति किलो मिलेगी, जबकि पहले ये दाम 57.01 रुपये था। वहीं नोएडा और गाजियाबाद में अब एक किलो सीएनजी के लिए 58.58 रुपये की जगह 59.58 रुपये देने होंगे।

क्रूड ऑयड के दाम ऊंचाई पर
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इस वजह से सभी देशों के शेयर मार्केट गिरे हुए हैं, जबकि क्रूड ऑयल के दाम तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को इसकी कीमत 139 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई। ये 2008 के बाद की उच्चतम कीमत है। एक्सपर्ट का दावा है कि अगर युद्ध ऐसे ही जारी रहा, तो तेल की कीतमें बढ़ती जाएंगी। इस दौरान क्रूड ऑयड 185 डॉलर प्रति बैरल के पार चला जाएगा।

पेट्रोल पंपों पर लगी लाइन
वहीं सोशल मीडिया पर कई दिनों से ये चर्चा हो रही है कि मतदान का अंतिम चरण खत्म होते ही सरकार तेल के दाम बढ़ाएगी। जिस वजह से पेट्रोल पंपों पर लोगों की लाइनें लगी हैं। सभी को लग रहा कि मंगलवार से तेल के दाम में इजाफा हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+