आंध्र प्रदेश के CM वाईएस जगन मोहन रेड्डी की मांग, COVID बूस्टर डोज का गैप कम करे केंद्र सरकार

विजयवाड़ा, 19 जनवरी। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच अब बूस्टर डोज लगाए जाने की भी शुरुआत हो चुकी है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने केंद्र सरकार से कोरोना के बूस्टर डोज का गैप कम करने की मांग की है। सीएम जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि वह केंद्र सरकार को एक पत्र लिखेंगे जिसमें बूस्टर डोज को लगाए जाने के मौजूदा अंतराल को नौ महीने से छह महीने तक कम करने की मांग की जाएगी।

CM YS Jagan Mohan Reddy Demand Central government should reduce the gap of COVID booster dose

बीते सोमवार सोमवार को अपने तडेपल्ली कैंप कार्यालय में कोविड-19 की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह केंद्र सरकार को सुझाव देंगे कि वह एहतियाती खुराक (बूस्टर डोज) के गैप को तीन से चार महीने तक कम करने की संभावनाओं पर गौर करें। इससे फ्रंटलाइन वर्कर्स को फायदा होगा। इससे उन लोगों को भी फायदा होगा जो आपातकालीन सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जर्मनी में पहली बार मिले एक लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित, फिर भी प्रतिबधों के खिलाफ हो रहा प्रदर्शन

मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने अधिकारियों को पूर्वी गोदावरी, गुंटूर, वाईएसआर कडपा, विजयनगरम और श्रीकाकुलम जिलों में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया। इन इलाकों में कोरोना की दूसरी खुराक के टीकाकरण की दर सबसे कम पाई गई। उन्होंने कहा कि नेल्लोर और पश्चिम गोदावरी में 15-18 वर्ष के आयु वर्ग में 100 प्रतिशत टीकाकरण किया गया है, जबकि पांच अन्य जिलों में यह 90 प्रतिशत और चार अन्य जिलों में 80 प्रतिशत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+