CM योगी ने सनातम धर्म को राष्ट्रीय धर्म बताया तो बोले उदिराज,'हमारे का क्या होगा'
जलोर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सनातन धर्म को राष्ट्रीय धर्म बताया था। अब इसको लेकर कांग्रेस नेता उदितराज ने बड़ा बयान दिया है।

देश में सनातन धर्म पर छिड़ी बहर के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि भारत का राष्ट्रीय धर्म सनातन धर्म है। ऐसे में हम व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर राष्ट्रीय धर्म से जुड़ सकते हैं। अब उनके इस बयान पर बहस छिड़ गई है। कांग्रेस नेता उदित राज ने ट्वीट करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सवाल पूछा है।
उदित राज ने ट्वीट कर लिखा कि कल कुछ परिचित बौद्ध धर्म के साथियों का फ़ोन आया कि सनातन धर्म अगर राष्ट्रीय धर्म है तो हमारे का क्या होगा ? सनातन धर्म के अस्तित्व को कौन नकार सकता है ? मैंने सोचा कि योगी जी से पूछ लिया जाये कि और धर्म हैं कि नही, बस इतना ही है । बौद्धिक विमर्श तो होना ही चाहिए। आपको बता दें कि उदिराज बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं।
राजस्थान के जलोर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि हम सबको व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर सोचना चाहिए। हमारा सनातन धर्म भारत का राष्ट्रीय धर्म है। निजी स्वार्थ से उपर उठकर हम राष्ट्रीय धर्म से जुड़ते हैं। हम यदि राष्ट्रीय धर्म से जुड़ते हैं तो देश सुरक्षित होता है।'
Recommended Video

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जालौर में बोलते हुए कहा, 'हमारे धर्म स्थलों को तोड़ा जाता है तो उनका फिर से पुनर्निर्माण भी होता है। अयोध्या में 500 साल बाद राम मंदिर बन रहा है, भव्य मंदिर बन रहा है।' उन्होंने बोलते हुए कहा कि अगर किसी कालखंड में हमारे धर्मस्थलों को अपवित्र किया गया है तो उनकी पुनर्स्थापना का एक अभियान चले। इस अभियान के क्रम में आप देख रहें होंगे कि आज आयोध्या में 500 वर्षों के बाद भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण का कार्य पूरा होने जा रहा है।
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज भारत का राष्ट्रीय मंदिर भगवान राम के मंदिर के रूप में स्थापित हो रहा है और मुझे बहुत खुशी है कि रामलला अगले एक साव में अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे बहुत प्रसन्नता है कि राम मंदिर से पहले भगवान नीलकंठ में इस मंदिर के पुनरुद्धार कार्यक्रम में मुझे शामिल होने का सौभाग्य मिला। जालोर के लोगों का उत्साह देखते हुए सीएम योगी ने कहा कि आपका उत्साह हम लोगों को नई ताकत देता है। पूरी मजबूती के साथ धर्म के पथ पर चलते हुए अपने कार्यों के निर्वहन करने की प्रेरणा हम सबको प्रदान करता है।
ये भी पढ़ें- UP Global Investor Summit 2023:चंडीगढ़ में हुआ टीम योगी का अंतिम रोड शो, 9 हजार करोड़ के निवेश का दावा












Click it and Unblock the Notifications