सीएम योगी को मिला जान से मारने का खत, बूचड़खानों को बंद करने के मामले में सलमान सिद्दीकी ने दी धमकी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। इसके साथ ही जनहित याचिका कार्यकर्ता देवेंद्र तिवारी को भी धमकी दी है। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
लखनऊ, 13 अगस्त: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। इसके साथ ही जनहित याचिका कार्यकर्ता देवेंद्र तिवारी को भी धमकी दी है। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। देवेंद्र तिवारी के घर पर धमकी भरा पत्र मिला है।

बताया जा रहा है कि यूपी में बूचड़खानों को बंद करने के मामले में सीएम योगी को धमकी मिली है। सलमान सिद्दीकी नामक शख्स ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। धमकी भरे पत्र पर यूपी पुलिस ने संज्ञान लिया है। आलमबाग थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पांच दिन पहले मिली थी बम से उड़ाने की धमकी
वहीं पांच दिन पहले भी सीएम योगी को जान से मारने की धमकी मिली थी। व्हाट्सएप मैसेज मिलने के बाद लखनऊ पुलिस सतर्क हो गई थी। पुलिस ने मैसेज मिलने के बाद सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। धमकी भरा मैसेज यूपी पुलिस कंट्रोल रूम 112 के व्हाट्सएप पर भेजा गया था, जिसकी जानकारी लखनऊ पुलिस ने साझा की।
सतर्क हो गई पुलिस
जानकारी के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी को ट्रैक करना शुरू कर दिया था। यूपी 112 हेडक्वार्टर में ऑपरेशन कमांडर के पद पर तैनात पुलिसकर्मी ने इससे जुड़ी तहरीर दी थी, जिसमें बताया कि कंट्रोल रूम के व्हाट्सएप नंबर पर एक मैसेज आया, जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।
यह भी पढ़ें- UP में 60 साल के उपर की महिलाओं को योगी सरकार जल्द देगी ये बड़ा तोहफा, जानिए












Click it and Unblock the Notifications