बिहार में भटका सीएम योगी का हेलीकॉप्टर, पहुंचना था पूर्वी चंपारण, पहुंच गया कहीं और

लोकसभा चुनाव के पांच चरण समाप्त हो गए हैं। छठे चरण का मतदान 25 मई को होना है, ऐसे में चुनाव के आखिरी चरण से पहले सभी राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत चुनाव प्रचार में झोंक रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ देशभर में चुनावी रैलियां कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ बिहार में भी चुनावी प्रचार के लिए पहुंचने वाले थे, लेकिन इस दौरान उनका हेलीकॉप्टर रास्ता भटक गया और किसी दूसरी जगह पहुंच गया।

YOGI

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि गुरुवार को जब वह चुनाव प्रचार करने के लिए बिहार जाने वाले थे तो इस दौरान हेलीकॉप्टर रास्ता भटकर गंतव्य स्थान की जगह दूसरी जगह पहुंच गया।

योगी आदित्यनाथ बिहार में दो जनसभा को संबोधित किया। हेलीकॉप्टर का रास्ता भटक जाने की वजह से उन्होंने शाम छह बजे चुनाव प्रचार समाप्त होने से कुछ दे पहले ही चंपारण में रैली की और लोगों को संबोधित किया।

बिहार में योगी आदित्यनाथ को गुरुवार को पहले पूर्वी चंपारण जिले मे रैली को संबोधित करना था, इसके बाद पश्चिमी चंपारण में उन्हें रैली को संबोधित करना था। लेकिन रास्ता भटकने की वजह से सीएम योगी ने पहले पश्चिमी चंपारण की रैली को संबोधित किया और बाद में पूर्वी चंपारण की रैली को संबोधित किया।

योगी आदित्यनाथ ने रैली के दौरान इसकी जानकारी देते हुए कहा कि आज छठे चरण के मतदान के लिए प्रचार का अंतिम दिन है। आज सुबह मैं पहले ओडिशा गया, यहां पुरी में कार्यक्रम के बाद जब मैं यहां आ रहा था तो हेलीकॉप्टर रास्ता भटकर दूसरी जगह पहुंच गया।

गौर करने वाली बात है कि लोकसभा चुनाव के पांच चरण के मतदान समाप्त हो चुके हैं। छठे चरण का मतदान 25 मई को होने वाला है। जबकि सातवे और आखिरी चरण का मतदान 1 जून को होगा। वहीं चुनाव आयोग 4 जून को मतों की गणना करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+