सीएम उद्धव ठाकरे बोले- 'मैं पत्नी की बातें सुनकर घर पर हूं, आप अपने गृह मंत्री की बात सुनें'
मुंबई। कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा के बाद आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य की जनता का संबोधन किया। सीएम उद्धव ठाकरे ने लोगों को से इस संकट की घड़ी में समर्थन मांगा है और घरों में रहने की अपील की है। सीएम ने कहा, मैं श्रीमती सीएम (पत्नी) की बात सुनकर घर पर हूं, आप अपने गृह मंत्री की बात सुनें, घबराने की जरूरत नहीं है हमारे पास सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध हैं। बता दें कि देश में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं।

महाराष्ट्र की जनता से अपील करते हुए सीएम उद्धव ठाकर ने कहा, आपको हम किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करने देंगे। हमारे पास आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडार है जैसे सब्जी, चावल और अन्य जरूरी वस्तुओं का पर्याप्त भंडार है इसलिए चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। आवश्यक सामान बेचने वाली सभी दुकानें भी खुली हैं। इस संकट से निपटने के बाद हम गुडीपड़वा मनाएंगे। उन्होंने आगे कहा, यह युद्ध जैसी स्थिति है इसलिए मैंने इस कोरोना वायरस की युद्ध से तुलना की है, जब हम दुश्मन के बारे में नहीं जानते हैं तो दुश्मन हम पर हमला करेगा, इसलिए हमें जागरूक होना होगा क्योंकि हम इस दुश्मन को नहीं देख सकते हैं।
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की एक रिपोर्ट की मुताबिक देश में कोरोना वायरस के अब तक कुल मामले 562 पर पहुंच गई है वहीं, इस महामारी से 11 लोगों की जान भी जा चुकी है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 116 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। बता दें मंगलवार को पीएम मोदी ने देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान किया जिसके बाद से पूरे देश में बंदी है। हालांकि इस दौरान दुकानें खुली रहेंगी और सरकार भी लोगों के घरों तक राशन पहुंचाने का काम करेगी।

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस: गुजरात में मरीजों की संख्या 38 हुई, होम-क्वारैंटाइन तोड़ने वाले 147 लोगों पर FIR












Click it and Unblock the Notifications