"वो मानसिक यातना झेल रही", कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया की पत्नी ने लौटाए MUDA के 14 प्लॉट
MUDA Case: मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) केस में कर्नाटक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर शिकंजा कसता ही जा रहा है। इस केस पर हो रही जांच के बीच सीएम सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती ने मैसूर के पॉश इलाके में मुआवजे के तौर पर मिले 14 साइटें वापस कर दी हैं।
मुख्ममंत्री सिद्धारमैया ने मंगलवार की सुबह सोशल मीडिया "एक्स" पर एक इमोशनल पोस्ट लिख इस बात की पुष्टि की है। इसके साथ ही सिद्धारमैया ने आरोप लगाया है क विपक्षी राजनीतिक दलों ने उनके परिवार को जबरन इस विवाद में घसीटा है।

बता दें सीएम सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती ने अवैध आवंटन के आरोपों के बाद मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) आयुक्त को एक पत्र लिखा था और 14 साइटों को वापस करने की इच्छा व्यक्त की थी। इसके चंद घंटों बाद अब सीएम की पत्नी ने क्षतिपूर्ति के रूप में मिले 14 प्लाट को वापस कर दिया है।
सीएम सिद्धारमैया ने लिखी ये इमोशन पोस्ट
इसकी जानकारी देते हुए सीएम सिद्धारमैया ने एक्स पर अपनी मातृ भाषा कन्नड़ा में एक पोस्ट स्लिखी उसमें उन्होंने लिखा "मेरी पत्नी पार्वती ने मैसूर में मुदा भूमि अधिग्रहण के बिना जब्त की गई जमीन के मुआवजे के रूप में दी गई भूमि लौटा दी है। राज्य के लोगों को यह मालूम है कि विपक्षी दलों ने झूठी शिकायत की है और मेरे खिलाफ राजनीतिक नफरत पैदा करने के लिए मेरे परिवार को इसमें जबरन घसीटा है।
सीएम बोले- मुझे भी आश्चर्य हुआ
सीएम ने लिखा "मैं इस अन्याय के खिलाफ बिना झुके लड़ना चाह रहा था लेकिन पत्नी पार्वती, जो मेरे खिलाफ विपक्षी दलों द्वारा रची जा रही साजिश से परेशान है उसने इन साइटों को वापस करने का फैसला किया है। इससे मुझे भी आश्चर्य भी हुआ है।"
नफरत की राजनीति के कारण यातना झेल रही
सीएम ने आगे लिखा "मेरी पत्नी पार्वती जिसने मेरे बीते चार दशक के राजनीतिक करियर में कभी भी हस्तक्षेप नहीं किया और अपने घर परिवार के अंदर ही सीमित रही, वो मेरे खिलाफ हो नफरत की राजनीति के कारण मनोवैज्ञानिक रूप से यातना झेल रही है, जिसका मुझे दुख है और मैं अपनी पत्नी के प्लॉट वापस करने के फैसले का सम्मान करता हूं।"
सीएम और उनकी पत्नी, सालों के खिलाफ FIR दर्ज
बता दें सीएम सिद्धारमैया और उनकी पत्नी बीएम पार्वती और उनके साले मल्लिकार्जुन स्वामी और देवराजू के नाम पर मैसूर के जमीन घोटाला केस में लोकायुक्त ने एफआईआर दर्ज की है।
ये भी पढ़ें- सीएम सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती ने सरेंडर किए 14 प्लॉट, MUDA को लिखा पत्र, जानिए क्या कहा?
क्या है केस और आरोप?
ये मामला कर्नाटक के मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) में विकास योजनाओं में हुए कथित घोटाले से जुड़ा हुआ है। मैसूर में विकास प्राधिकरण के तहत जमीन गंवाने वाले लोगों के लिए क्षतिपूर्ति में जमीन देने के लिए 2009 में एक योजना शुरू की गई थी। योजना के तहत जिन लोगों को जमीन गंवाई थी उन्हें 50 फीसदी हिस्सा देने का वादा किया गया था। इसीलिए ये योजना 50:50 नाम से भी जानी जाती है। इस योजना में मैसूर के पॉश इलाके में सीएम सिद्धारमैया की पत्नी को क्षतिपूर्ति के तहत कई भूखंड आवंटित किए गए थे।
ಮೈಸೂರಿನ ಮುಡಾ ಭೂಸ್ವಾಧೀನ ನಡೆಸದೆ ವಶಕ್ಕೆ ಪಡೆದಿದ್ದ ಜಮೀನಿಗೆ ಪರಿಹಾರ ರೂಪದಲ್ಲಿ ನೀಡಿದ್ದ ನಿವೇಶನಗಳನ್ನು ನನ್ನ ಪತ್ನಿ ಪಾರ್ವತಿ ಹಿಂದಿರುಗಿಸಿದ್ದಾರೆ.
ನನ್ನ ವಿರುದ್ದ ರಾಜಕೀಯ ದ್ವೇಷ ಸಾಧನೆಗಾಗಿ ವಿರೋಧ ಪಕ್ಷಗಳು ಸುಳ್ಳು ದೂರನ್ನು ಸೃಷ್ಟಿಸಿ ನನ್ನ ಕುಟುಂಬವನ್ನು ವಿವಾದಕ್ಕೆ ಎಳೆದು ತಂದಿರುವುದು ರಾಜ್ಯದ ಜನತೆಗೂ ತಿಳಿದಿದೆ.
— Siddaramaiah (@siddaramaiah) September 30, 2024












Click it and Unblock the Notifications