Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कोर्ट में शिवराज सिंह के बेटे को जज ने दी चेतावनी, कहा-मोबाइल मत दिखाओ, जब्त हो जाएगा

भोपाल। राहुल गांधी मानहानि मामले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने शनिवार को भोपाल कोर्ट में अपना बयान दर्ज करा दिया है। इस दौरान वहां पर एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई। जब कोर्ट रूम में मौजूद जज ने शिवराज सिंह को चेतावनी दी कि, मोबाइल मत दिखाओ नहीं तो जब्त हो जाएगा। दरअसल वह केस से संबधित कुछ सामाग्री जज साहब को दिखाना चाह रहे थे।

 CM Shivraj Singh Chouhans son Kartikey Chouhan defamation case filed against rahul gandhi

एक न्यूज वेबसाइट के मुताबिक घटना शनिवार को उस समय की है जब वह अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक मानहानि केस में अपना बयान दर्ज कराने न्यायलय पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कोर्टरूम में अपने पैंट से मोबाइल निकालकर विशेष न्यायाधीश सुरेश सिंह को कुछ बताने की कोशिश की तो जज ने उन्हें मोबाइल निकालने से रोक दिया। जज ने कहा, मोबाइल मत दिखाओ नहीं तो जब्त हो जाएगा।

जब कार्तिकेय सिंह से जज ने कुछ सवाल पूछे तो वह अखबारों में छपी खबरों को दिखाने के लिए मोबाइल निकलाने लगे जिस जज ने देखने से इंकार कर दिया। इस मामले की अगली सुनवाई 17 दिसंबर को होगी। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने झाबुआ में एक रैली को संबोधित करते हुए पनामा मामले में सीएम शिवराज के बेटे का नाम आने की बात कही थी। कार्तिकेय सिंह ने पुणे में रहकर बीए एलएलबी की पढ़ाई की है। बतौर कार्तिकेय वो कॉलेज में छात्रसंघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+